{"_id":"6685b084631eacb3f10a3817","slug":"180-admissions-in-the-first-round-in-iti-bhodiya-kheda-and-41-in-bhirdana-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-118886-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: आईटीआई भोड़िया खेड़ा में पहले राउंड में 180 तो भिरड़ाना में हुए 41 दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: आईटीआई भोड़िया खेड़ा में पहले राउंड में 180 तो भिरड़ाना में हुए 41 दाखिले
Thu, 04 Jul 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 04 Jul 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई भोड़िया खेड़ा ।
फतेहाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। पहला राउंड खत्म बुधवार को खत्म हो गया। अब वीरवार से विभाग दूसरा राउंड शुरू करने जा रहा है। आईटीआई में खाली सीटों की सूची जारी की जाएगी। इसके बाद वीरवार से ही 6 जुलाई तक विद्यार्थी ट्रेड को लेकर विकल्प चुन सकेंगे। इसके लिए पोर्टल पर ही आवेदन करना होगा। भिरड़ाना के आईटीआई में पहले राउंड में 41 दाखिले ही हुए है। इसके अलावा आईटीआई भोड़िया खेड़ा में 180 दाखिले हुए है। यहां पर 600 सीटें हैं।
जिले में पांच सरकारी और 15 प्राइवेट संस्थान है। विभाग ने सात जून से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी और 25 जून तक आवेदन मांगे गए। वहीं अगर सीट अलॉटमेंट के बाद विद्यार्थी दाखिला नहीं लेता है तो उसे अगली काउंसिलिग में भाग नहीं लेने दिया जाएगा। अगर भाग लेना चाहता है तो छात्र को 500 रुपये और छात्रा को 250 रुपये जुर्माना देना होगा। वहीं महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से पहली बार वीरवार को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। इसके अगले दिन विभाग फाइनल मेरिट सूची जारी करेगा। जिले के 10 महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है।
जिले में ये है सरकारी आईटीआई
राजकीय आईटीआई भोड़िया खेड़ा
राजकीय आईटीआई टोहाना
राजकीय महिला आईटीआई टोहाना
राजकीय आईटीआई भिरड़ाना
राजकीय आईटीआई जाखल
ये जारी हो चुका है शेड्यूल
दूसरा राउंड
खाली सीटों की सूची जारी : 4 जुलाई
मेरिट सूची जारी : 9 जुलाई
फिजिकल वेरिफिकेशन : 9 जुलाई से 12 जुलाई
फीस जमा : 9 जुलाई से 13 जुलाई
तीसरा राउंड
खाली सीटों की सूची जारी : 14 जुलाई
मेरिट सूची जारी : 18 जुलाई
फिजिकल वेरिफिकेशन : 18 जुलाई से 22 जुलाई
फीस जमा : 18 जुलाई से 23 जुलाई
चौथा राउंड
खाली सीटों की सूची जारी : 24 जुलाई
मेरिट सूची जारी : 30 जुलाई
फिजिकिल वेरिफिकेशन : 30 जुलाई से 5 अगस्त
फीस जमा : 30 जुलाई से 6 अगस्त
आईटीआई में दाखिले को लेकर प्रक्रिया जारी है। दूसरा राउंड वीरवार से शुरू हो जाएगा। अभी फिलहाल विद्यार्थी शहरी आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर रूचि दिखा रहे हैं। यहां सीटें रिक्त न होने के बाद ग्रामीण आईटीआई की तरफ रुझान बढ़ेगा।
विज्ञापन
- भूपेंद्र सिंह, इंचार्ज, आईटीआई भिरड़ाना