{"_id":"669032dc02c142b333059f24","slug":"178-people-got-ownership-and-75-got-lal-dora-certificate-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-119263-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 178 लोगों को स्वामित्व और 75 को मिला लाल डोरा प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 178 लोगों को स्वामित्व और 75 को मिला लाल डोरा प्रमाण पत्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के समीप बने डीपीआरसी हॉल में शहरी क्षेत्र में लाल डोरे के भू-मालिकों को स्वामित्व पत्र एवं मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के लाभपात्रों को स्वामित्व पत्र के जिलास्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इस योजना के तहत जिले के 178 लाभपात्रों को स्वामित्व रजिस्ट्री पत्र और 75 लोगों को लाल डोरा के प्रमाण पत्र सौंपे गए। जिले के चार हजार लोगों को इस योजना के तहत लाभ मिलेगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह ने मानसेर में राज्यस्तरीय समारोह में लाभपात्रों को स्वामित्व पत्र सौंपे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण स्थानीय डीपीआरसी हॉल में किया गया। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि कल्याणकारी राज्य में लोगों की सुख-सुविधाओं का ख्याल सरकार द्वारा रखा जाता है। सामान्य जीवन में परिवर्तन लाने वाली योजनाएं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक किराये पर बैठे व्यापारियों को अब उनका मालिकाना हक मिलेगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद किया कि दशकों पुरानी लोगों की समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में लाल डोरा मुक्त करने का काम पहले पुरा हो चुका है। अब शहरी क्षेत्र के लिए यह योजना लागू की जा रही है। इसके तहत जिला के चार हजार नागरिकों को स्वामित्व प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। आगामी 20 दिनों में सभी लाभपात्र परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा।
आज हमें यह हक मिला
रतिया के भगत सिंह चौक पर नगर पालिका की जो दुकानें हैं उनमें से एक दुकान में मैं 40 साल से किरायेदार हूं। हमारी वर्षों पुरानी मांग थी कि हमें इन दुकानों का मालिकाना हक दिया जाए इसके बाद आज हमें यह हक दिया गया है।
विज्ञापन
- नथाराम, निवासी रतिया।
35 साल से मेरी दुकान है
फतेहाबाद के पालिका बाजार में मेरी किताबों की दुकान है करीब 35 साल से मैं इन नगर परिषद की दुकानों में काम कर रहा हूं। सरकार ने जब योजना लागू की थी तब से हमने कलेक्टर रेट की फीस जमा करवा दी थी। सरकार ने अब जाकर के हमें इसका हक दिया गया है।
- संजय, निवासी फतेहाबाद।
आज हमें बहुत बड़ा लाभ मिला
सरकार की इस योजना के तहत आज हमें बहुत बड़ा लाभ मिला है। अब हम इन दुकानों को बेच भी सकते हैं और इन दुकानों पर लोन भी ले सकते हैं। इस दुकान में 25 सालों से हम किरायेदार हैं। अब जाकर सरकार ने हमें इस योजना के तहत मालिकाना हक दिया है।
- गुलशन, निवासी फतेहाबाद।
अब लोन भी मिल सकता है
घर पर पैसों की जरूरत है तो हम इन दुकानों पर लोन नहीं ले सकते थे लेकिन अब इस योजना के बाद हमें दुकानों पर लोन भी मिल सकता है। अगर किसी कारणवश हम इन दुकानों बेचना चाहते हैं। तो दुकान नहीं बेच सकत, अब इस कमी को दूर कर दिया गया है।
- जगदीश, निवासी फतेहाबाद।