{"_id":"5c782442bdec224d04454f5d","slug":"171551377474-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी महाकुंभ : राज्यस्तरीय इंटरकालेज कबड्डी चैंपियनशिप में रोहतक की लड़कियों व बहादुरगढ़ के लड़कों का हुआ कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी महाकुंभ : राज्यस्तरीय इंटरकालेज कबड्डी चैंपियनशिप में रोहतक की लड़कियों व बहादुरगढ़ के लड़कों का हुआ कब्जा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से एमएम कॉलेज में पिछले चार दिन से चल रहे राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। इसमें महिला वर्ग में वैश्य कॉलेज रोहतक और पुरुष वर्ग में राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ की टीम ने बाजी मार ली है। दोनों टीमों ने अपने-अपने वर्ग के फाइनल मुकाबले जीतकर कबड्डी चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। समापन समारोह के मुख्यातिथि के तौर पर चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रो. विजय कायत ने भाग लिया जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर सर्वजातीय मंच हरियाणा के अध्यक्ष विजय चौधरी मौजूद रहे।
वीरवार को कबड्डी चैंपियनशिप में महिला वर्ग का फाइनल मुकाबला एमकेजेके रोहतक व वैश्य कॉलेज रोहतक के बीच खेला गया जबकि पुरूष वर्ग के फाइनल में राजकीय कॉलेज थानावास व राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ की टीमें आमने-सामने थी। दोनों मैचों के दौरान काफी संख्या में विद्यार्थियों ने मौजूद रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अंत में महिला वर्ग में वैश्य कॉलेज रोहतक की टीम ने तथा पुरुष वर्ग में राजकीय कॉलेज बहादुरगढ़ की टीम ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए चैंपियनशिप पर कब्जा किया। महिला वर्ग में एमकेजेके रोहतक दूसरे, राजकीय कॉलेज तोशाम व राजकीय कॉलेज बहू झज्जर की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। पुरूष वर्ग में आरबीएस थानावास की टीम दूसरे, एमएम कॉलेज फतेहाबाद व राजकीय कॉलेज घरौंडा की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास व आयोजन सचिव डॉ. रामगोपाल के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने सफलतापूर्वक आयोजन किया। अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने बताया कि इस चैंपियनशिप में प्रदेशभर के विभिन्न कॉलेजों से पुरुष व महिला वर्ग में 61 टीमों ने भाग लिया। कॉलेज में पहुंचे उपकुलपति प्रो. विजय कायत ने चैंपियनशिप को लेकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा किए गए प्रयासों की जमकर सराहना की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपकुलपति प्रो. विजय कायत ने कहा कि युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना वर्तमान समय की मांग है। उन्होंने कहा कि शिक्षित खिलाड़ी ही देश के विकास में अपना अहम योगदान दे सकता है। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को नशा पतन की गर्त में ले जा रहा है। युवा स्वयं भी नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
कॉलेज गर्वनिंग बॉडी सदस्य सुनील सचदेवा ने कहा कि हम सभी को मिलकर खिलाड़ियों के उत्थान के लिए प्रयास करना चाहिए। सर्वजातीय मंच के प्रदेशाध्यक्ष विजय चौधरी ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ. गीतू व डॉ. आतमराम ने किया। इस अवसर पर विनोद मेहता एडवोकेट, कैलाश बत्रा, अशोक तनेजा, सतपाल अरोड़ा, संजय बत्रा, सुनील सचदेवा, पद्मश्री अवार्डी सुनील डबास, प्रिंसिपल डॉ. राजेश मेहता, डॉ. सीएल जस्सु रतिया, एमआर कम्बोज, डॉ. आत्माराम,, प्रेम संधा, प्रो. महेश मेहता, पवन रूखाया, एसएस मल्होत्रा, प्रो. संजीव त्रिखा, विजय निर्मोही सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।