{"_id":"5c437f14bdec2273584f3638","slug":"171547927316-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाइट डोमिनेशन में चेक किए 2105 वाहन, 11 के काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाइट डोमिनेशन में चेक किए 2105 वाहन, 11 के काटे चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात्रि जांच अभियान में पुलिस ने 2105 वाहनों को जांचा, काटे 11 के चालान
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला पुलिस ने शुक्रवार रात को जिले में रात्रि जांच अभियान चलाया। इस दौरान जिले में कुल 32 नाके लगाकर आने-जाने वाले कुल 2105 वाहनों की जांच की जाए। जिनमें से 11 वाहनों के कागजात पूरे नहीं होने पर चालान काटे। वहीं पुलिस ने अभियान के तहत टोहाना में एक युवक को आधा किलो अफीम सहित और शहर के बीघड़ रोड से एक युवक को 31 ग्राम हेरोइन सहित काबू भी किया। उक्त आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता भीम सिंह ने बताया कि रात्रि जांच अभियान के दौरान पुलिस ने जिले के होटलों, ढाबे, रेस्त्रां, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों सहित कुल 87 सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई और संदिग्धों की तलाशी ली गई। अभियान के दौरान जिले के सभी डीएसपी, थाना प्रभारी, सीआईए यूनिट, चौकी प्रभारी, पीसीआर और राइडर सभी अपने-अपने इलाके में गश्त पर रहे। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान टोहाना से एक युवक को आधा किलो अफीम और फतेहाबाद से 31 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया गया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 106 बोतल अवैध शराब भी बरामद की। प्रवक्ता ने बताया कि अभियान के दौरान 21 लोगों के अजनबी चालान भी काटे गए हैं।