फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   एक रुपये गज पर 33 साल की लीज पर मिलेगी पंजाबी धर्मशाला की जमीन

एक रुपये गज पर 33 साल की लीज पर मिलेगी पंजाबी धर्मशाला की जमीन

Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
एक रुपये गज पर 33 साल की लीज पर मिलेगी पंजाबी धर्मशाला की जमीन
सुरेंद्र असीजा
विज्ञापन

फतेहाबाद।
फतेहाबाद की चिरप्रतीक्षित पंजाबी धर्मशाला की मांग मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज से शुरू हो रहे अपने फतेहाबाद दौरे में ही पूरी कर देंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार व शनिवार को फतेहाबाद में रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसी कड़ी में शनिवार सुबह सात बजे रंगोली रिसोर्ट में पंजाबी समाज पंचनद सेवा ट्रस्ट के बैनर तले सीएम मनोहर लाल का अभिनंदन समारोह आयोजित करेगा। इसी कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल पुरानी कचहरी रोड पर स्थित पुराने डीएसपी रोड की खाली पड़ी पांच कनाल जमीन को पंचनद सेवा ट्रस्ट को लीज पर देने का ऐलान करेंगे। पंचनद के जिलाध्यक्ष राधेश्याम नारंग व नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पूर्व में दिए गए अपने वायदे को पूरा करने का किया है।
एक रुपये प्रति गज के हिसाब से मिलेगी
सूत्रों के अनुसार पंजाबी धर्मशाला के लिए पुराने डीएसपी कार्यालय की खाली पड़ी पांच कनाल जमीन देने की तैयारी हो चुकी है। इसके लिए प्रति गज एक रुपये सरकार को दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इसके लिए जिला प्रशासन को पहले ही संकेत दिए जा चुके हैं कि वो जमीन को पंचनद सेवा ट्रस्ट के नाम ट्रांसफर करने की तैयारियां शुरू कर दें।
विज्ञापन

पंचनद सेवा ट्रस्ट के बैनर तले संचालित होगी धर्मशाला
फतेहाबाद शहर में पंजाबी समुदाय की एक भी धर्मशाला नहीं है जबकि अन्य लगभग सभी समुदायों की अपनी अलग धर्मशाला या भवन हैं। ऐसे में पंजाबी समुदाय इसके लिए लंबे समय से मांग भी कर रहा था लेकिन अब पंचनद के राष्ट्रीय सरंक्षक स्वामी धर्मदेव महाराज के प्रयासों से ये मांग सीएम मनोहर लाल तक पहुंचाई गई। सूत्रों के अनुसार सीएम मनोहर लाल ने इस मांग पर अपनी मौखिक मंजूरी पहले ही दे दी थी। इसके बाद से पंचनद के जिला पदाधिकारी पिछले कई दिन से सीएम के कार्यक्रम की संभावनाएं तलाश कर रहे थे। अब ये साफ हो गया है कि सीएम मनोहर लाल शुक्रवार को फतेहाबाद दौरे के दौरान पुरानी कचहरी रोड पर पटवार भवन के सामने पुरानी डीएसपी कार्यालय वाले भवन की जमीन को पंचनद सेवा ट्रस्ट के नाम करने का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी धर्मशाला का नक्शा तैयार, जमीन अलाट होते ही शुरू होगा निर्माण कार्य
पंजाबी धर्मशाला का नक्शा तैयार कराया जा चुका है। सीएम द्वारा पंजाबी धर्मशाला के लिए जमीन अलाट करने के ऐलान के बाद तुरंत बाद इस पर काम शुरू करवाया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो पंजाबी धर्मशाला के बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी जिसमें करीब दो सौ से अधिक वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी और दो से तीन मंजिला इमारत बनाई जा सकती है।


'सीएम से पहले जब मिले थे तो सीएम ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही फतेहाबाद में पंचनद सेवा ट्रस्ट को जगह अलाट की जाएगी। अब सीएम के दौरे के ऐलान के बाद से पता चला है कि सीएम पंजाबी धर्मशाला के लिए जगह देने का ऐलान करेंगे। ऐसा करके वो पंजाबी समाज को दिए अपने आश्वासन को पूरा करेंगे।'
-राधेश्याम नारंग, जिलाध्यक्ष पंचनद सेवा ट्रस्ट, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed