{"_id":"5a2823fc4f1c1b8e698c01d6","slug":"171512580092-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आगे दो और दिन के लिए बढ़ी, लोगों की बढ़ेगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल आगे दो और दिन के लिए बढ़ी, लोगों की बढ़ेगी परेशानी
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
पिछले दो दिन से हड़ताल पर चल रहे एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल को दो दिन के लिए बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक जवाब ना मिलने के विरोध में हड़ताल को दो दिन के लिए बढ़ाया है। सरकार को चेतावनी दी है कि वीरवार को विभाग के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में सरकार ने मांगें नहीं मानी तो एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई जा सकती है।
एनएचएम कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश कार्यकारिण सदस्य पुष्कर दहिया ने इसकी पुष्टि की है। इस बीच बुधवार को हड़ताली एनएचएम कर्मचारियों ने मांगपत्र सीएमओ डॉ. मनीश बंसल को सौंपा। अब वीरवार को पंचकूला में हड़ताली कर्मचारियों की स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक है। अगर इस बैठक में कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला तो फिर समस्या और भी बढ़ सकती है।
दूसरी ओर हड़ताल के कारण बुधवार को भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं। सबसे ज्यादा दिक्कत एंबुलैंस चालक व स्टाफ नर्सों की कमी के चलते आ रही है। हड़ताल के पहले दिन जहां विभाग ने डीसी दफ्तर के ड्राइवरों को एंबुलैंस चलाने को दी थी, वहीं दूसरे दिन रोडवेज के चालकों को एंबुलैंस चलाने के लिए बुलाया गया। इस बीच बीते दिन की तरह बाबा फरीद वेलफेयर सोसाइटी की दोनों एंबुलैंस दिनरात घायलों को अस्पताल लेकर आती रही जिसके कारण भी स्वास्थ्य विभाग की मुसीबत कुछ कम हो गई थी। बाबा वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों ने ऐलान किया है कि हड़ताल अगर लंबी भी खिंचती है तो भी उनकी दोनों एंबुलैंस लगातार घायलों की मदद को चलती रहेंगी। सोसाइटी के पदाधिकारियों ने चालकों की कमी पड़ने पर खुद भी एंबुलैंस चलाने की पेशकश की है।
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल की अवधि बढ़ाने के साथ ही डीसी हरदीप सिंह ने भी इस संदर्भ में स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या पर चर्चा की। दरअसल शुक्रवार से दो दिन के लिए सीएम मनोहर लाल फतेहाबाद आ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन सीएम के दौरे से पहले हड़ताली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराना चाहता है, ताकि सीएम मनोहर लाल के सामने किसी प्रकार का कोई विवाद न हो।
'हमने विभिन्न विभागों से ड्राइवरों को कुछ दिन के लिए और मांगा है ताकि एंबुलैंस चलाई जा सकें। इसके अलावा जिन जगहों पर वर्क लोड कम है, उन जगहों से स्टाफ को नागरिक अस्पताल बुलाया गया है ताकि काम प्रभावित न हो। वीरवार को पंचकूला में बैठक है, उम्मीद है सकारात्मक नतीजा आएगा और हड़ताल समाप्त हो जाएगी।’
डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।