फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1.70 lakh rupees were cheated from student in the name of job in airlines

Fatehabad News: एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर छात्रा से ठगे 1.70 लाख रुपये

Fri, 27 Dec 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 27 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
1.70 lakh rupees were cheated from student in the name of job in airlines
फतेहाबाद। जनस्वास्थ्य विभाग में तैनात कर्मचारी की बेटी को एयरलाइंस में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपये ठग लिए। इस छात्रा ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी जनस्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सुरेंद्र सिंह ने साइबर अपराध थाना पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी के मोबाइल फोन पर चार नवंबर को कॉल आई। इसमें आरोपियों ने बताया कि आपका चयन विस्तारा एयरलाइंस के लिए हो गया है।
विज्ञापन

इसकी सुरक्षा राशि के लिए 15,000 रुपये देने होंगे। इस आधार पर बेटी ने माधवराम नाम के बैंक खाते में 15,000 रुपये डाल दिए। बीमा के नाम पर छह नवंबर को 20,550 रुपये बैंक खाते में डाले गए। आठ नवंबर को मेल आई कि बीमा आधा हुआ है। इसे पूरा कराने के लिए 20,000 रुपये रुपये और वसूले गए। केबिन अप्रूवल के नाम पर 12 नवंबर को 5,490 रुपये जमा कराए गए।
विज्ञापन

इसके बाद 19 नवंबर को 30,000 रुपये और डाले गए। 20 नवंबर को 8,110 रुपये और डलवाए गए। 22 नवंबर को 5,000 रुपये और 790 रुपये डलवाए गए। 27 नवंबर को दो बार में 22,643 रुपये और 22,645 रुपये डलवाए गए लेकिन बाद में पता चला कि नौकरी के नाम पर ठगी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed