{"_id":"5b24099a4f1c1b6a4d8b6c88","slug":"161529088410-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी, फतेहाबाद से हरिद्वार के लिए परिवहन विभाग की रात्रि बस सेवा शुरू, डीसी ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी, फतेहाबाद से हरिद्वार के लिए परिवहन विभाग की रात्रि बस सेवा शुरू, डीसी ने दिखाई हरी झंडी
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा रोडवेज ने फतेहाबाद से हरिद्वार के लिए रात्रि बस सेवा शुरू की है। यह बस सिरसा से शाम छह बजे चलेगी और फतेहाबाद में शाम पौने सात बजे पहुंचेगी। शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. हरदीप सिंह ने फतेहाबाद बस अड्डा से हरिद्वार के लिए विशेष रूप से रात्रि बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने कहा कि फतेहाबाद से रात्रि बस सेवा इसलिए शुरू की गई है ताकि जनता को आने जाने में कोई परेशानी न हो। यह रात्रि बस सेवा सिरसा जिला से शाम 6 बजे चलकर फतेहाबाद में 6:50 बजे पहुंचती है। इसके बाद यह बस हिसार रात्रि 8 बजे तथा पानीपत 11 बजे के रास्ते होते हुए अगले दिन अलसुबह हरिद्वार पहुंचेगी। यहीं बस हरिद्वार से प्रात: 11:50 बजे से चलकर वाया पानीपत, जींद, हिसार से होते हुए साढ़े सात बजे शाम को फतेहाबाद पहुंचेगी। इस मौके पर उपायुक्त डा. हरदीप सिंह, एडीसी डा. जेके आभीर, डीआरओ बिजेन्द्र भारद्वाज आदि अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने बसा अड्डा, वर्कशॉप व जीएम रोडवेज कार्यालय सहित अन्य कार्यालयों का निरीक्षण भी किया और यातायात सुधार तथा जनता को बेहतरीन एवं सुगम यात्रा करने बारे आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने यात्रियों की समस्याओं को भी सुना। परिवहन विभाग फतेहाबाद के महाप्रबंधक डीआर कुंडू ने उपायुक्त डा. हरदीप सिंह सहित अन्य अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। रोडवेज जीएम कुंडू ने बताया कि जिला से परिवहन विभाग की बसे चंडीगढ़, दिल्ली के अलावा यूपी, हिमाचल प्रदेश, जयपुर, बीकानेर, राजस्थान आदि अन्य विभिन्न स्थानों पर जा रही है।