फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   161 candidates in fray for 18 zila parishad wards

जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए 161 प्रत्याशी कूदे चुनाव मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Nov 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
161 candidates in fray for 18 zila parishad wards
गांव खजूरी जाटी में सरपंच पद के लिए नामांकन भरते प्रत्याशी सीताराम पुनिया।। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। गांव की सरकार के लिए सभी पदों के प्रत्याशियों ने चुनावी रण में विजयी होने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। शुक्रवार को नामांकन भरने के अंतिम दिन जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए 93 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा। जिला परिषद के लिए कुल 161 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। पंचायत समिति के 143 वार्डों के लिए 318 नामांकन, 259 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 640 व 2684 वार्डों में पंच पद के लिए 3094 नामांकन आए हैं।
विज्ञापन

पंच पदों के लिए नामांकन कम आए हैं। कई गांवों में पंच पद के लिए किसी ने नामांकन भी नहीं भरा है। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 14 नवंबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि होगी। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न अलॉट कर दिया जाएगा। बता दें कि फतेहाबाद में जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए 161 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। जिला परिषद के लिए सभी वार्डों में 91 पुरुषों व 70 महिलाओं ने नामांकन भरे हैं। इनमें अनुसूचित जाति से 51, पिछड़ा वर्ग सेे 22 व सामान्य वर्ग के लिए 88 नामांकन आए हैं।
विज्ञापन

जिला परिषद के वार्ड नंबर एक से छह, वार्ड नंबर दो में आठ, वार्ड नंबर तीन में नौ, वार्ड नंबर चार में चार, वार्ड नंबर पांच में 13, वार्ड नंबर छह में 10, वार्ड नंबर सात में 13, वार्ड नंबर आठ में 10, वार्ड नंबर नौ में 10, वार्ड नंबर 10 में छह, वार्ड नंबर 11 में आठ, वार्ड नंबर 12 में 13, वार्ड नंबर 13 में नौ, वार्ड नंबर 14 में 14, वार्ड नंबर 15 में आठ, वार्ड नंबर 16 में चार, वार्ड नंबर 17 में सात तथा वार्ड नंबर 18 में नौ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ब्लॉक समिति के 143 वार्डों के लिए नामांकन भरने के अंतिम दिन कुुल 619 नामांकन आए हैं। इनमें 359 पुरुष व 268 महिलाएं शामिल हैं। अनुसूचित जाति से 270, पिछड़ा वर्ग से 124 व सामान्य वर्ग से 228 नामांकन आए हैं। सरपंच के 259 पदों के लिए जिले में कुल 1648 नामांकन आए हैं। इनमें 908 पुरुष व 740 महिलाएं शामिल हैं। अनुसूचित जाति वर्ग से इनमें 738, पिछड़ा वर्ग से 266 व सामान्य वर्ग से 644 ने नामांकन भरा है। वहीं, जिले में पंचों के 2684 पदों में से कुल 4106 नामांकन आए हैं। इनमें पुरुष 2316 व 1790 महिलाएं शामिल हैं। अनुसूचित जाति के 1782, पिछड़ा वर्ग के 927 व सामान्य वर्ग सेे 1397 नामांकन आए हैं। कई गांवों में पंच पद के प्रत्याशियों के सामने न आने के कारण कई वार्ड खाली रह गए हैं।
जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 में सबसे अधिक प्रत्याशी
भूना व टोहाना खंड के 13 गांवों के जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 से सबसे अधिक 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, वार्ड नंबर चार व वार्ड नंबर 16 सेे सबसे कम चार-चार प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, 18 वार्डों में से केवल वार्ड नंबर तीन से एक ओबीसी प्रत्याशी ने नामांकन भरा है।
नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी भीड़
नामांकन फार्म जमा करवाने के अंतिम दिन शुक्रवार को जिला परिषद कार्यालय से लेकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों के कार्यालय में भीड़ उमड़ी रही। प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फतेहाबाद में बीडीपीओ कार्यालय का मुख्य गेट बंद करके वहां पुलिसकर्मी तैनात किए गए। मुख्य गेट की सिर्फ खिड़की खुली छोड़ी गई, जिससे केवल प्रत्याशियों के साथ दो-चार लोगों को ही जाने दिया गया।

कोट
नामांकन के आखिरी दिन तक जिला परिषद के 18 वार्डों के लिए 161 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। शनिवार को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी। 14 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापसी होगी। उसके बाद चुनाव चिह्न अलॉट कर दिए जाएंगे।
-कुलभूषण बंसल, सीईओ, जिला परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed