फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नप प्रशासन ने हंस मार्केट से हटवाई रेहड़ियां, हाईवे पर हुआ विरोध

नप प्रशासन ने हंस मार्केट से हटवाई रेहड़ियां, हाईवे पर हुआ विरोध

Wed, 03 Jul 2019 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
नप प्रशासन ने हंस मार्केट से हटवाई रेहड़ियां, हाईवे पर हुआ विरोध
फतेहाबाद। नगर परिषद ने बुधवार को पुलिस की मदद से हंस मार्केट में लगी रेहड़ियों को हटवा दिया। नगर परिषद की टीम हाईवे पर खुशीराम परमानंद पेट्रोल पंप के सामने रेहड़ियां हटवाने गई तो रेहड़ी चालकों ने हंगामा मचा दिया। जिससे टीम वापस आ गई। बाद में रेहड़ी चालक डीसी से भी मिले और रेहड़ियों के लिए स्थान देने की मांग की। डीसी ने रेहड़ी चालकों को साफ किया है कि जीटी रोड पर शहर के अन्य बाजारों में रेहड़ियां नहीं लगाने दी जाएंगी। रेहड़ी लगाने के लिए प्रशासन ने स्थान निर्धारित किए हैं, वहीं पर रेहडिय़ां लगाई जाएं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शहर के हंस मार्केट में पिछले काफी समय से रेहड़ी चालक रेहडिय़ां लगा रहे हैं। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और यातायात भी ठप रहता है। डीसी धीरेन्द्र खडग़टा ने पिछले दिनों शहर का दौरा किया और शहर को सुंदर व स्वच्छ बनाए जाने की दिशा में जीटी रोड व हंस मार्केट से रेहड़ियां हटवाने के आदेश दिए थे। इसी के चलते आज नगर परिषद के एमई पंकज कुमार, शहर पुलिस व ट्रैफिक थाना इंचार्ज के साथ हंस मार्केट में पहुंचे और रेहडिय़ां हटवा दी। बता दें कि सिरसा रोड पर पेट्रोल पंप के सामने काफी समय से सब्जी की रेहडिय़ां लगती हैं। यहां पर हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है। हाइवे होने के कारण आने वाले जाने वाहन चालक भी यहीं से सब्जियां खरीदने के लिए रुकते हैं। पिछले दिनों डीसी ने पत्रकार वार्ता में स्पष्ट किया था कि किसी को भी फुटपाथ व ग्रीन बेल्ट पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। यह रेहड़ियां ग्रीन बेल्ट के समीप फुटपाथ के ऊपर लगी हुई हैं। रेहड़ी चालकों ने ग्रीन बेल्ट पर लगी ग्रिलों को भी तोड़ दिया था। इसी मामले को लेकर बुधवार को नगर परिषद की टीम यहां से रेहड़ियां हटवाने गई टीम को यहां मौजूद रेहड़ी चालकों के रोष का सामना करना पड़ा। बढ़ते विवाद को देखते हुए नगर परिषद की टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

डीसी से मिला रेहड़ी चालकों का प्रतिनिधिमंडल
इसके बाद रेहड़ी चालकों का एक प्रतिनिधिमंडल इसके बाद डीसी से मिला, लेकिन डीसी ने उनको यहां रेहड़ियां लगाने से साफ मना कर दिया है। डीसी ने रेहड़ी चालकों से कहा है कि प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही रेहड़ियां लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था व सुचारू यातायात को देखते हुए इन स्थानों पर रेहड़ियां नहीं लगाने दी जाएंगी। इससे एक तो गंदगी फैलती है, वहीं हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने रेहड़ियाें के लिए जगह निर्धारित की है, इसलिए भविष्य में वहीं पर रेहड़ियां लगाई जाएंगी। इसके बाद रेहड़ी चालक अपनी रेहड़ियां प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए स्थानों पर लगाने की बात को मान गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यहां पर लगेंगी रेहड़ियां
जिला प्रशासन की ओर से फतेहाबाद के अनाजमंडी के बैक साइड मार्केट कमेटी क्वार्टर के पास खाली पड़े शेड व नई सब्जी मंडी में रेहड़ियां खड़ी करने के लिए स्थान निर्धारित किए गए हैं। बस स्टेंड के पीछे भी रेहड़ियां लगाने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed