{"_id":"5d1b98708ebc3e3c8c3f6887","slug":"15620895611-fatehabad-news62","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज अंधड़ के कारण पूरी रात बती रही गुल, कई जगह पेड़ भी गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज अंधड़ के कारण पूरी रात बती रही गुल, कई जगह पेड़ भी गिरे
विज्ञापन
फतेहाबाद। सोमवार रात को तेज अंधड़ के बाद आई बारिश से राहत तो मिली लेकिन अगले ही दिन तापमान में बढ़ोतरी हो गई। वहीं कई जगह पेड़ गिरने के मामले भी सामने आए है। इसके अलावा बारिश के कारण जहां एक ओर निचले क्षेत्र में जलभराव हो गया वहीं, तेज अंधेड़ के कारण रात को साढ़े 11 बजे से अलसुबह साढ़े 3 बजे तक बिजली भी बंद रही। सोमवार को रतिया में 9 और फतेहाबाद में 4 एमएम बारिश दर्ज की गई।
बता दें कि तेज अंधड़ के कारण शहर के अलावा गांवों में भी काफी नुकसान हुआ है। यहां लघु सचिवालय में भट्टू रोड, भुना रोड पर पेड़ गिर गए। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन मंगलवार को तपती गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़वा दिए।
इन क्षेत्रों में बत्ती रही गुल
रात को मॉडल टाउन, योग नगर, सिविल अस्पताल, हिसार रोड, सिरसा रोड, फतेहाबाद, जवाहर चौक सहित कई इलाकों में बिजली नहीं थी। ऐसे में पूरी रात लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। अलसुबह लाइट आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
तेज अंधड़ के कारण रात को 33 केवी मेन सप्लाई का ब्रेक डाउन किया था। अंधड़ बंद होने के बाद बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। - महेंद्र सिंह, इंचार्ज, बिजली घर, फतेेहाबाद।