फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नहाते समय पैर फिसलने से भाखड़ा नहर में गिरे जीजा-साला, जीजा को बाहर निकाला, साला बहा

नहाते समय पैर फिसलने से भाखड़ा नहर में गिरे जीजा-साला, जीजा को बाहर निकाला, साला बहा

Sun, 26 May 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
नहाते समय पैर फिसलने से भाखड़ा नहर में गिरे जीजा-साला, जीजा को बाहर निकाला, साला बहा
रतिया। गांव नंगल में भाखड़ा नहर में नहाते समय जीजा-साला पानी के बहाव में बह गए। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने जीजा को तो नहर से सुरक्षित निकाल लिया, जबकि उसका साला पानी के बहाव के साथ आगे चला गया। समाचार लिखे जाने तक उसकी नहर में तलाश की जा रही थी। नहर में डूबा युवक सेना में है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के भुचोमंडी निवासी गुरजीत सिंह (25) भारतीय सेना में कार्यरत है। उसकी बहन का विवाह रतिया के गांव हाकमवाला में हुआ है। गुरजीत का जीजा अमृत सिंह भी पंजाब पुलिस में कार्यरत है। गुरजीत सिंह शनिवार को उसकी बहन के परिवार में हुई किसी की मौत के शोकस्वरूप आया हुआ था। शनिवार शाम को वह अपने जीजा अमृत के साथ गांव नंगल के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर में नहाने के लिए आया था। बताया गया है कि जब वह नहर किनारे नहा रहे थे तो अचानक उनका पांव फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए। उनके शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग वहां पर पहुंच गए और उन्होंने अमृत को नहर से बाहर निकाल लिया, लेकिन इस दौरान गुरजीत सिंह नहर के पानी के बहाव के साथ बह गया। मामले की सूचना पाकर ब्राह्मणवाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और डूबे युवक की तलाश आरंभ कर दी। समाचार लिखे जाने तक उसकी तलाश जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed