फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जिले के छह सरकारी स्कूल होंगे अपग्रेड

जिले के छह सरकारी स्कूल होंगे अपग्रेड

Sat, 25 May 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
जिले के छह सरकारी स्कूल होंगे अपग्रेड
फतेहाबाद। प्रदेश के 48 स्कूलों को प्रदेश सरकार ने आचार संहिता हटते ही अपग्रेडेशन को तोहफा दे दिया है। इन स्कूलों का दर्जा बढ़ाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दर्जा दे दिया गया है। इससे पहले सालों से ये स्कूल बतौर हाई स्कूल शिक्षा दे रहे थे, लेकिन इन इलाकों के ग्रामीण लंबे समय से स्कूलों का दर्जा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शुक्रवार को जारी हुई सूची में फतेहाबाद जिले के छह सरकारी स्कूल शामिल हैं जिनका शिक्षा विभाग ने दर्जा बढ़ाकर सीनियर सेकेंडरी स्कूल कर दिया है। हालांकि जिला शिक्षा विभाग को अभी भी मुख्यालय से औपचारिक सूचना का इंतजार है। डीईओ दयानंद सिहाग का कहना है कि इस बारे में सोमवार तक स्थिति क्लीयर होने की संभावना है। शिक्षा विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग ने जिले के जिन छह स्कूलों को अपग्रेड किया है। उनमें गांव मेहुवाला के शहीद नरेंद्र सिंह राजकीय हाई स्कूल, गांव फुलां का हाई स्कूल, गांव ढाबीकलां का हाई स्कूल, गांव लांबा का हाई स्कूल, गांव भोडिय़ाखेड़ा का गर्ल्स हाई स्कूल एवं गांव बैजलपुर का हाई स्कूल शामिल है। इन सभी स्कूलों को अपग्रेड कर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाया गया है। विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसी सत्र से इन स्कूलों में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं।
विज्ञापन

अभी भी एक दर्जन के करीब स्कूल इंतजार में
शिक्षा विभाग ने भले ही जिले के छह स्कूलों को अपग्रेडेशन का तोहफा दे दिया है लेकिन अभी भी फतेहाबाद जिले के एक दर्जन से अधिक स्कूल अपग्रेडेशन की राह देख रहे हैं। विभाग ने इनकी फाइल औपचारिक रूप से मुख्यालय भेजी हुई है, लेकिन अभी तक इन फाइलों को क्लियर नहीं किया गया है। लेकिन अब चूंकि आगे विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं तो संभव है कि इन स्कूलों को भी अपग्रेडेशन का तोहफा जल्द मिल जाए।
विज्ञापन

फिलहाल व्हाट्सअप पर छह स्कूलों को अपग्रेड करने का पत्र आया है, लेकिन जब तक हमारे पास विभाग की वेबसाइट या कार्यालय में औपचारिक पत्र नहीं आता, तब तक इसकी पुष्टि करना संभव नही है। उम्मीद है कि सोमवार तक स्थिति क्लियर हो जाएगी। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed