{"_id":"5c6c5a3dbdec22738e36b8ef","slug":"151550604861-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्केट कमेटी प्रशासन ने बस स्टैंड के सामने से हटाया अवैध कब्जा, बीजेपी नेता की अधिकारियों से हुई बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्केट कमेटी प्रशासन ने बस स्टैंड के सामने से हटाया अवैध कब्जा, बीजेपी नेता की अधिकारियों से हुई बहस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्केट कमेटी ने बस स्टैंड के सामने से हटाया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। मार्केट कमेटी प्रशासन ने कई दिनों से विवादों में चल रहे बस स्टैंड के सामने स्थित चाय की दुकानें व इसके आसपास बने अवैध निर्माणों को हटा दिया। इस कार्रवाई के दौरान बीजेपी मंडल महामंत्री परमजीत बैनीवाल और कब्जा हटवाने पहुंचे अधिकारियों के बीच बहस भी हुई लेकिन अधिकारियों ने बीजेपी नेता की एक ना सुनी और कब्जा हटवा दिया। बीजेपी नेता ने इसकी शिकायत सरकार को करने की बात कही है। इस कब्जा हटाओ कार्रवाई के दौरान मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा, ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रामनिवास आदि शामिल थे।
मार्केट कमेटी सचिव संजीव सचदेवा ने बताया कि उनके पास लगातार शिकायत आ रही थी कि बस स्टैंड के सामने स्थित धर्म कांटे की जगह पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से चाय व अंडों की दुकानें बना दी हैं जबकि ये जगह धर्म कांटे के लिए आरक्षित है और परमजीत बैनीवाल को धर्मकांटा चलाने के लिए ठेके पर दी गई थी। संजीव सचदेवा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि इस जगह पर अवैध रूप से दुकानें बनाई गई हैं तो उन्होंने कई बार नोटिस भेजकर इन दुकान मालिकों को जगह खाली करने के लिए कहा। लेकिन उक्त दुकान मालिकों ने जगह खाली नहीं की। जिसके बाद उपायुक्त कार्यालय के संज्ञान में लाकर कार्रवाई के लिए परमिशन मांगी। इस पर उन्होंने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के रूप में नायब तहसीलदार रामनिवास एवं बस स्टैंड चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह को टीम में मौके पर भेजा। जेसीबी की मदद से इससे पहले कि कब्जा हटाया जाता, उससे पहले ही संबंधित दुकानदारों ने दो घंटे में सामान उठाने की बात कही और उन्होंने खुद सामान हटा लिया। जो सामान उन्होंने नहीं हटाया, उसे कर्मचारियों की मदद से हटाकर जब्त कर लिया गया है। धर्म कांटे की जगह परमजीत बैनीवाल ने ठेके पर ली थी, लेकिन ये बताया गया है कि उसी ने इन दुकानों के यहां स्थापित करवा दिया। हालांकि इसकी जांच की जाएगी और इसके बाद ही इसके बारे में पुष्टि की जाएगी।
दूसरी ओर बीजेपी नेता परमजीत बैनीवाल ने कहा कि उसने धर्मकांटा एक नियमित प्रक्रिया के तहत ठेके पर लिया था। लेकिन जिस दिन से ठेका लिया, उससे पहले ही धर्मकांटा की मशीन बंद थी। बैनीवाल ने आरोप लगाया कि बार-बार कहने के बावजूद मार्केट कमेटी प्रशासन ने उसकी मशीन शुरू नहीं करवाई जिससे उसे लाखों का घाटा हुआ। जब मार्केट कमेटी प्रशासन ने उसकी नहीं सुनी तो मजबूरन उसे कोर्ट में केस डालकर अपनी ठेके की रकम को वापिस मांगना पड़ा। बैनीवाल ने कहा कि अब धर्म कांटे के पास एक कमरे में कुछ सामान है, लेकिन मार्केट कमेटी के अधिकारी उस कमरे को अवैध बताकर उसका ताला तोड़ना चाहते हैं। इस बारे में भाजपा हाईकमान व सरकार को शिकायत करूंगा।