{"_id":"5c0c1130bdec2241b77104cb","slug":"151544294704-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने मारा अचानक ब्रेक, पीछे से आ रही कार घुसी ट्रक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने मारा अचानक ब्रेक, पीछे से आ रही कार घुसी ट्रक में
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव ढाणी गोपाल के पास रात को ट्रक के अचानक ब्रेक मार देने से पीछे से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में देहरादून की निजी कंपनी के काम करने वाले तीन युवक घायल हो गए। उनको भूना से अग्रोहा रेफर किया गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं चालक मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने एक घायल की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में विजेन्द्र निवासी गांव मोचीवाली ने बताया कि वह तथा उसके दोस्त सुभाष चंद्र (35) निवासी बड़ोपल व छज्जूराम निवासी मोचीवाली देहरादून में एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उसने बताया कि गत दिवस वह अपनी इटियोस कार में सवार होकर देहरादून से फतेहाबाद के लिए निकले थे। रात को पौने 11 बजे जब वह भूना के गांव ढाणी डूल्ट के पास पहुंचे तो उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ट्रक को ब्रेक लगा दिया। जिससे उनकी कार ट्रक के अंदर जा घुसी। हादसे में वह तीनों बुरी तरह से घायल हो गए और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। लोगों ने उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से भूना भर्ती करवाया, जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। यहां पर चोटों के कारण सुभाष ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने सुभाष के शव का अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश आरंभ कर दी है।