{"_id":"5b9809f4867a557f6249f8e0","slug":"151536690676-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने कुपोषण को जड़ से समाप्त करने का किया आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने कुपोषण को जड़ से समाप्त करने का किया आह्वान
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त डा जेके आभीर ने आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स, हेल्पर तथा स्वास्थ्य विभाग की एएनएम से जिला में कुपोषण को जड़ से समाप्त करने का आह्वान किया है। देशभर की आंगनवाड़ी व आशा वर्कर्स, हेल्पर तथा स्वास्थ्य विभाग की एएनएम के साथ प्रधानमंत्री की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत उन्होंने कहा कि जिला में विभिन्न योजनाओं के द्वारा कुपोषण की समस्या को समाप्त करने के लिए व्यापक कार्य-योजना के तहत अभियान छेड़ा जाए।
डा आभीर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की है। इस योजना के तहत ठिगनेपन, जन्म के समय नवजात शिशु के वजन में कमी, रक्त की कमी, भोजन में पोषक तत्वों का असंतुलन आदि के निवारण हेतु व्यापक स्तर पर कुपोषण मुक्त भारत अभियान चलाया जायेगा। इस योजना से लगभग 10 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे।