फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   ग्रीष्माकालीन अवकाश के दौरान स्कूल संपति की सुरक्षा को लेकर हुई मीटिंग

ग्रीष्माकालीन अवकाश के दौरान स्कूल संपति की सुरक्षा को लेकर हुई मीटिंग

Mon, 28 May 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 28 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
ग्रीष्माकालीन अवकाश के दौरान स्कूल संपति की सुरक्षा को लेकर हुई मीटिंग
ग्रीष्माकालीन अवकाश में स्कूल संपत्ति की सुरक्षा को लेकर हुई मीटिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हिजरावांकलां के प्रांगण में रविवार को एक मीटिंग का आयोजन किया गया। बैठक में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी सदस्य, पंचायत सदस्य, अभिभावकों व शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों के दौरान स्कूल भवन, स्कूल की संपत्ति की सुरक्षा करने तथा स्कूल सुंदरीकरण में आमजन की भागीदारी व सहयोग का आह्वान करना था। बैठक को संबोधित करते हुए मास्टर देवेन्द्र दहिया ने आह्वान किया कि गर्मी की छुट्टियां 1 जून से 30 जून तक हो रही हैं। इन छुट्टियों में सरकारी संपत्ति, भवन व पेड़ पौधों की सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि स्कूल के समय के बाद व छुट्टियों के दौरान स्कूल में कोई भी असामाजिक तत्व स्कूल में प्रवेश नहीं करेगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के मुख्य शिक्षक बंत सिंह ने स्कूल से व्यायामशाला हटाने का धन्यवाद किया। ग्रामीणों ने इस दौरान स्कूल स्टाफ को आश्वासन दिया कि छुट्टियों के दौरान स्कूल की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा तथा असामाजिक तत्वों को स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। बैठक में पंच कश्मीर सिंह, बिन्द्रा, पम्मा सिंह, जगदीश शोरगर, जगीर सिंह, राजेन्द्र शर्मा, किशोरी प्रधान, सुभाष, दिलबाग सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed