फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बहनों ने लगाया भाई के माथे पर तिलक

बहनों ने लगाया भाई के माथे पर तिलक

Sun, 22 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बहनों ने लगाया भाई के माथे पर तिलक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। भैया दूज का त्योहार शनिवार को जिलाभर में बड़े ही हर्षोल्लास व पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों को तिलक लगाया व रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की। टोहाना में भैया दूज के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दीवाली के दूसरे दिन भैया दूज का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन यमराज की पूजा करने से अकाल मृत्यू का भय नहीं रहता। बहनें भी अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना करते हुए भैया दूज पर उनके माथे पर तिलक लगाती हैं और रक्षा सूत्र बांधती हैं। शनिवार को फतेहाबाद क्षेत्र में भैया दूज को भी पारंपरिक तरीके से मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के हाथ पर रक्षा सूत्र बांधा व उनके माथे पर तिलक लगाया। भाइयों ने भी अपनी बहनों को उपहार दिए। टोहाना संवाददाता के अनुसार, टोहाना क्षेत्र में भैया दूज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

इस उपलक्ष्य में रेलवे रोड स्थित ब्रहमाकुमरीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से सैंटर इंचार्ज बहन वंदना, बहन कौशल्या व बहन बिंदु ने भाग लिया। इस दौरान बहन वंदना ने बताया कि भैया दूजा का पर्व पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी प्रकार प्रत्येक ब्रहमाकुमारीज केंद्र पर आने वाले भाई- बहनों को इस दिन तिलक लगाकर यह स्मृति दिलाई जाती है कि आप सभी आत्मा स्वरूप में उस परमपिता शिव की संतान है तथा आपस में भाई- बहन हो। उन्होंने कहा कि इस पर्व पर तिलक भृकुटी के बीच में इसलिए लगाया जाता है कि भृकुटी में आत्मा का निवास रहता है। जिससे मनुष्य को अपने आत्मिक स्वरूप की पहचान होती है। कार्यक्रम में बताया गया कि जब परमात्मा किसी भी आत्मा को इस सृष्टि रंगमंच पर अपनी कला का प्रदर्शने के लिए भेजते है तो उन्हे यह स्वरूप बताते है कि आप सभी आपस में भाई-बहन है लेकिन मनुष्य यहां आकर देह के वशीभूत होकर अपने पिता की बात को भुला देता है। इसी स्वरूप की स्मृति को लेकर ही राजयोग का अभ्यास करवाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed