फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   15-year-old girl gets dengue in Bhuna, 3 cases have been found earlier

भूना में 15 वर्षीय लड़की को डेंगू, पहले मिल चुके हैं 3 केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
15-year-old girl gets dengue in Bhuna, 3 cases have been found earlier
भूना में सर्वे करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। भूना में करीब सात दिनों तक बाढ़ की स्थिति बनने के बाद महामारी फैलने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। वीरवार को भूना के वार्ड 1 निवासी 15 वर्षीय लड़की डेंगू पॉजिटिव मिली है। जिले में अब डेंगू मरीजों का कुल आंकड़ा आठ तक पहुंच गया है। इसमें चार केस भूना क्षेत्र के ही हैं।
विज्ञापन

डेंगू केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग वार्ड 1 में फॉगिंग करवाई और परिवार आसपास के घरों में सर्वे किया है। भूना में बाढ़ की स्थिति बनने के बाद 10 टीमें सर्वे करने में जुटी हुई है। अब तक यहां पर 4540 घरों का सर्वे हो चुका है। यानी 21 हजार 594 लोगों का स्वास्थ्य जांचा गया है। जांच के दौरान 178 लोग बुखार पीड़ित मिले हैं। इन लोगों के डेंगू सैंपल लिए गए हैं और मलेरिया जांच को लेकर स्लाइड बनाई गई है। जांच के दौरान चार लोग डेंगू पॉजिटिव मिल चुके हैं।
विज्ञापन

भूना में इन क्षेत्रों का हो चुका है सर्वे
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक भूना में हिसार रोड, भगत सिंह मार्केट, वार्ड 10, पुराना गुरुद्वारा, वार्ड 6, वार्ड 1, शांति निकेतन स्कूल, नेहरू पार्क क्षेत्र का सर्वे हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में परिवर्तन के बाद अस्पतालों में बढ़ी ओपीडी
मौसम में बदलाव के कारण वायरल बुखार की ओपीडी भी बढ़ गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में रोजाना 125 से 150 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। बच्चे वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। हालांकि बावजूद इसके निजी व सरकारी अस्पताल भी एलाइजा के सैंपल जांच के लिए कम लिए जा रहे हैं। रोजाना 10 से 15 सैंपल ही डेंगू जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। वीरवार को 12 डेंगू सैंपलों की ही जांच हुई है। अब तक 376 डेंगू आशंकित मरीजों की जांच हो चुकी है। इसमें आठ डेंगू पॉजिटिव मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार भूना क्षेत्र में सर्वे कर रही है। इसके अलावा जिले भर में डेंगू को लेकर सर्वे चल रहा है। लोगों से भी अपील है कि डेंगू को लेकर लक्षण दिखते हैं तो जांच जरूर करवाएं।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed