फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   15 thousand doses of Covaxin reached the district in the afternoon

जिले में दोपहर को पहुंची कोवाक्सिन की 15 हजार डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 thousand doses of Covaxin reached the district in the afternoon
वैक्सीन न होने के कारण नागरिक अस्पताल में खाली पड़ा सेंटर। - फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण अभियान मंगलवार सेंटरों पर धीमा रहा। वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के चलते कई सेंटरों पर अभियान ही नहीं चला। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भी कोवाक्सिन की दूसरी डोज लगाई गई, कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने पहुंचे लोगों को वापस लौटा दिया गया। लेकिन बुधवार को टीकाकरण अभियान तेजी पकड़ सकता है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर बाद जिले में कोवाक्सिन की 15 हजार पहुंच गई है। जिला वैक्सीन स्टोर की टीम ने दोपहर बाद वैक्सीन आने के बाद रतिया को तीन हजार, भट्टू को दो हजार, टोहाना को दो हजार, फतेहाबाद को तीन हजार, भूना और जाखल को 15-15 सौ और बड़ोपल अस्पताल को एक हजार डोज दी गई है। जिले में अब तक सबसे ज्यादा टीकाकरण 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों ने करवाया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 18 से 44 आयु वर्ग 124708 लोग वैक्सीन की पहली डोज लगवा चुके है। 45 से 59 साल के 66146 लोगों ने टीका लगवाया है। अभी तक 55741 लोगों ने ही वैक्सीन की दोनों डोज लगवाई है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 48
फ्रंटलाइन वर्कर्स 1
60 साल से ऊपर 133
45 से 59 साल 440
18 से 44 साल 888
कोट
जिले में कोविशील्ड वैक्सीन की 15 हजार डोज आ गई है। जिले में वैक्सीन की फिलहाल कमी नहीं है। जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है वह लगवा लें।
- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed