फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   15 schools in the district are hoping to receive sports equipment, and a budget request has been sent

Fatehabad News: जिले के 15 स्कूलों को खेलों का सामान मिलने की जगी उम्मीद, बजट के लिए भेजी गई डिमांड

Sat, 17 Jan 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
15 schools in the district are hoping to receive sports equipment, and a budget request has been sent
शहर के ठाकर बस्ती इलाके में बने स्कूल का खेल मैदान। फाइल फोटो
फतेहाबाद। जिले के 15 स्कूलों को तीन साल बाद खेलों का नया सामान मिलने की उम्मीद जगी है। यह कदम बास्केटबाल खेल रहे दो खिलाड़ियों की मौत के बाद उठाया गया। जिला शिक्षा विभाग ने स्कूलों से खराब और आवश्यक खेल सामग्री के बारे में रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


जिला स्तर पर 81 स्कूलों में से केवल 15 स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने समय पर आवश्यक रिपोर्ट जमा की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने मुख्यालय को डिमांड भेजी। अब अगले सप्ताह तक इन स्कूलों को खेलों का बजट जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद स्कूल अपनी जरूरत के अनुसार खेल सामग्री खरीद सकेंगे। शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि खेलों के लिए बजट मिलने से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन


---



तीन साल पहले स्कूलों को दिया गया था खेलों का सामान

जिले के सरकारी स्कूलों में पिछले तीन साल पहले खेल सामग्री का सामान दिया था। उसके बाद न तो विभाग ने स्कूल के मुखिया से इसको लेकर कोई जानकारी ली और न ही मुखिया ने विभाग को इस बारे में पत्राचार किया गया। स्कूलों में सामान नहीं आने से आलम यह है कि पुराने फुटबाल फट चुके हैं, क्रिकेट बैट टूट गए हैं। वहीं काफी सामान कबाड़ में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



सामान मिलने से नए खिलाड़ी होंगे तैयार

जिले के 15 स्कूलों में खेलों को लेकर मिलने वाले सामान से नए खिलाड़ी तैयार होंगे, वहीं नए बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। अगर बच्चों को शुरुआती दिनों में भी खेलों के प्रति जागरूक करेंगे तो वह नशे से दूर रहेंगे। साथ ही वे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम खेलों में दर्ज करवा सकते हैं।




---

जिन 15 स्कूलों ने खेल के सामान को लेकर डिमांड भेजी थी, वह मुख्यालय को भेज दी गई है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह के बाद इन स्कूलों के नाम बजट जारी हो जाएगा।

- अनूप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी खेल फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed