फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   15 lakh rupees were cheated in the name of sending to Australia, Croatia government returned it

Fatehabad News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15 लाख रुपये ठगे, क्रोएशिया सरकार ने लाैटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
15 lakh rupees were cheated in the name of sending to Australia, Croatia government returned it
भूना। ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित को क्रोएशिया भेज दिया, जहां अवैध रूप से पाए जाने पर वहां की सरकार ने उसे गिरफ्तार कर भारत भेज दिया गया। पीड़ित सतीश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने चार आरोपियों हिसार के गांव मिरकां निवासी विक्रम, गीता और दीप सहारण व अक्षय भुटानी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव ढाणी डूल्ट निवासी सतीश कुमार ने बताया कि 15 सितंबर 2022 को वह अपनी ससुराल कुलेरी गया था। वहां उसकी साली गीता के धर्म भाई विक्रम का फोन आया। विक्रम ने उसे ऑस्ट्रेलिया में वर्क परमिट पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। उसने कहा कि वीजा, वर्क परमिट और अन्य दस्तावेज वह खुद तैयार करवा देगा। इसके लिए 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


कुछ रकम पहले और कुछ बाद में देनी होगी। सतीश ने 17 और 19 मई 2023 को विक्रम के कहने पर गीता और अक्षय भुटानी के खातों में आरटीजीएस और यूपीआई से 9 लाख रुपये जमा कराए। इसके अलावा, 23 अगस्त 2023 से 2 जून 2024 के बीच दीप सहारण, गीता और अक्षय भुटानी के खातों में छह लाख रुपये और दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


17 अगस्त 2023 को विक्रम ने सतीश को दिल्ली से क्रोएशिया भेज दिया। उसने कहा कि कुछ समय वहां रुके, फिर ऑस्ट्रेलिया भेज देगा। विक्रम ने भरोसा दिलाया कि ऑस्ट्रेलिया पहुंचते ही उसे काम मिल जाएगा, लेकिन क्रोएशिया में काफी समय बीतने के बाद भी उसे ऑस्ट्रेलिया नहीं भेजा गया। छह अगस्त 2024 को सतीश ने विक्रम से फोन पर कहा कि या तो उसे ऑस्ट्रेलिया भेजे या पैसे लौटाए।

इस पर विक्रम गाली-गलौज करने लगा और धमकी दी कि अगर दोबारा फोन किया या कानूनी कार्रवाई की तो उसे क्रोएशिया में मरवा देगा या झूठे केस में फंसा देगा। 15 सितंबर 2024 को क्रोएशिया सरकार ने सतीश को भारत भेज दिया। उसने विक्रम से मिलकर कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है और वह पुलिस में शिकायत करेगा। इस पर विक्रम ने उसे जान से मारने की धमकी दी।


भूना थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी करने के मामले में एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed