{"_id":"609425c28ebc3e96fc0d7f9f","slug":"15-dead-including-maiden-454-newly-infected-including-9-day-old-child-fatehabad-news-rtk607453016","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती समेत 15 की मौत, 9 दिन के बच्चे सहित 454 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती समेत 15 की मौत, 9 दिन के बच्चे सहित 454 नए संक्रमित
विज्ञापन
लॉकडाउन के बावजूद कोरोना संक्रमण कम नहीं हो रहा है। जिले में 24 घंटे में कोरोना से 15 मरीजों की मौत हो गई जबकि 454 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं वीरवार को जिले में 340 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। जिले में संक्रमण दर 46.56 तक पहुंच गई है जबकि रिकवरी रेट घटकर 72.41 तक पहुंच गया है। बीते 6 दिनों में 73 संक्रमितों की मौत हो चुकी है जबकि अप्रैल माह में 85 की मौत हुई थी। जिले में अभी 2841 मामले सक्रिय हैं।
वीरवार को आई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद क्षेत्र में 114, टोहाना में 15, रतिया में 38, भट्टू में 158, बड़ोपल में 28, भूना में 59 तथा जाखल में 42 नए मरीज मिले हैं। फतेहाबाद के डीएसपी रोड, इम्पलाइज कॉलोनी निवासी युवती, भोड़िया खेड़ा निवासी युवक, अशोक नगर निवासी युवती, गांव रामसरा निवासी युवक, गांव मताना निवासी दो युवक और युवती, सन्यास आश्रम रोड निवासी युवती, गांव बनगांव निवासी युवक, लाजपत नगर निवासी युवक, अग्रवाल कॉलोनी निवासी दंपती, गांव बहबलपुर निवासी युवती, शिव नगर में बाप-बेटी, हुडा सेक्टर में 10 वर्षीय बालक, चार मरला कॉलोनी निवासी युवक, हुडा सेक्टर निवासी युवक, युवती और उसका 9 दिन का बच्चा व उसी घर की दो अन्य महिलाएं, इंद्रपुरा मोहल्ला में 80 वर्षीय महिला, अरोडवंश धर्मशाला के पास एक ही घर के तीन लोग, रेगर बस्ती में एक ही घर के पांच लोग आदि कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कोरोना संक्रमित इन मरीजों की मौत
हंस कॉलोनी फतेहाबाद निवासी 22 वर्षीय युवती की नागरिक अस्पताल में मौत।
गांव भोडियाखेड़ा की 70 वर्षीय महिला की होम आइसोलेशन में मौत।
टोहाना के राजनगर की 58 वर्षीय महिला की होम आइसोलेशन में मौत।
टोहाना की 78 वर्षीय महिला की सिविल अस्पताल टोहाना में मौत।
टोहाना के 53 वर्षीय व्यक्ति की निजी अस्पताल में मौत।
भट्टू के 32 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मौत।
गांव रामसरा की 68 वर्षीय महिला की भट्टू सीएचसी में मौत।
फतेहाबाद की सतीश कॉलोनी निवासी 43 वर्षीय महिला की पंजाब के बठिंडा में मौत।
भट्टू के 57 वर्षीय व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल में मौत।
गांव सूलीखेड़ा के 53 वर्षीय व्यक्ति की सिरसा के निजी अस्पताल में मौत।
ढाणी डूल्ट की 72 वर्षीय महिला की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मौत।
गांव मानावाली के 75 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में मौत।
गांव खेड़ी की 65 वर्षीय महिला की भूना से टोहाना जाते समय एंबुलेंस में मौत।
गांव भूथन खुर्द की 68 वर्षीय महिला की सीएचसी भूना में मौत।
फतेहाबाद शहर के डीएसपी रोड की 61 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल में मौत।
जिले में कोरोना की स्थिति
अब तक कुल संक्रमित मरीजों की मौतें - 281
अप्रैल माह में हुई मौतें- 85
मई माह में अब तक मौतें - 73
-----
6 दिनों में 73 मौतें
दिन नए मरीज मौतें
1 291 6
2 216 13
3 356 11
4 377 19
5 282 9
6 454 15
जिले में वीरवार को लगवाया गया टीका
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 1 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 5 6
18 से 44 800 0
45 से 59 521 242
60 साल से ज्यादा 165 260
21 दिनों बाद सिविल सर्जन का तबादला, डॉ. वीरेश को मिला कार्यभार
स्वास्थ्य विभाग ने फतेहाबाद के सिविल सर्जन डॉ. गोबिंद गुप्ता का तबादला कर दिया है। इनकी जगह सिरसा के उप सिविल सर्जन डॉ. वीरेश भूषण को फतेहाबाद के सिविल सर्जन का कार्यभार दिया गया है। 21 दिन पहले ही डॉ. गोबिंद गुप्ता को फतेहाबाद सीएमओ लगाया गया था। व्यवस्था खराब होने के चलते तीन दिने पहले मुख्यमंत्री ने दौरे के दौरान सीएमओ को फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
कोविशिल्ड की पांच हजार डोज मिली
राहत की बात ये है कि जिला स्वास्थ्य विभाग को कोविशिल्ड वैक्सीन की पांच हजार डोज मिली है। जिला वैक्सीन स्टोर इंचार्ज बलवान सिंह की टीम ने फील्ड में वैक्सीन की सप्लाई भेज दी। अभी वैक्सीन की सप्लाई और आने की उम्मीद है। हालांकि कोवैक्सीन की सप्लाई धीमी है। अभी तक मात्र 15500 डोज ही मिली है।
भट्टू क्षेत्र में एक दिन में पांच संक्रमितों की मौत
भट्टू क्षेत्र में वीरवार को कोरोना संक्रमित 5 लोगों की मौत हो गई। भट्टू क्षेत्र के गांव रामसरा में एक, भट्टू में दो, मानावाली में एक व सूलीखेड़ा में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। भट्टू क्षेत्र में वीरवार को 158 लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। गांव पीलीमंदोरी में 22 सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।
कोविड अस्पतालों में बेडों की स्थिति
बेड कुल बेड खाली
बिना ऑक्सीजन 95 58
ऑक्सीजन बेड 163 46
आईसीयू में ऑक्सीजन बेड 30 9
वेंटिलेटर 30 7
कोट
कोरोना संक्रमण शरीर पर बुरा असर डाल रहा है। पिछले साल कोरोना संक्रमित जो मरीज मिले थे, उन पर दवाई का असर जल्द हो रहा था। लेकिन अब जो संक्रमित हो रहे है मरीज उन पर दवाई का असर देरी से हो रहा है। ऐसे में संक्रमण से बचना ही उपाय है।
- डॉ. मनीष टुटेजा, फिजिशियन।