फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   स्ट्रे कैटल फ्री मुद्दे पर सीएम ने दिया %अमर उजाला’ की खबर का हवाला

स्ट्रे कैटल फ्री मुद्दे पर सीएम ने दिया %अमर उजाला’ की खबर का हवाला

Sat, 03 Jun 2017 06:07 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 06:07 PM IST
विज्ञापन
स्ट्रे कैटल फ्री मुद्दे पर सीएम ने दिया %अमर उजाला’ की खबर का हवाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
लघु सचिवालय की बैठक में शनिवार को अधिकारियों के साथ समीक्षा में स्ट्रे कैटल अभियान पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट का जिक्र आया। दरअसल समीक्षा बैठक में जिला प्रशासन ने फतेहाबाद को स्ट्रे कैटल फ्री करने को लेकर अपनी उपलब्धियां गिनाया तो खुद सीएम मनोहर लाल ने इस के बाद इस मुद्दे पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट और इसके विधानसभा में उठने की बात छेड़ दी। इस पर एकबारगी तो जिला प्रशासन के अधिकारियों के पास जवाब देते नहीं बना, लेकिन बाद में एडीसी ने बात संभालते हुए कहा कि कई बार कुछ लोग बाहर से आकर भी आवारा पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं। इस पर सीएम ने उन्हें इसे लेकर उन्हें और सतर्कता बरतने के आदेश दिए।

गौरतलब है कि फरवरी में जिला प्रशासन ने फतेहाबाद जिले को स्ट्रे कैटल मुक्त जिला घोषित कर दिया था। प्रशासन का दावा था कि शहर की सड़कों पर अब कोई आवारा पशु नहीं दिखेगा। इसके बाद अमर उजाला ने 2 मार्च को एक विशेष पड़ताल की थी। जिसमें शहर के लगभग सभी प्रबुद्ध प्रतिनिधियों के घरों के बाहर ही आवारा पशुओं की ग्राउंड रिपोर्ट 3 मार्च को फोटो सहित प्रकाशित की थी। इसके बाद फतेहाबाद के इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने इस खबर की प्रति को विधानसभा में भी सीएम मनोहर लाल के सामने रखा था। आज उसी बात को ध्यान में रखकर सीएम मनोहर लाल ने समीक्षा बैठक में भी प्रशासन के दावे पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


डीडीपीओ को चार बार सीएम ने दी शाबासी
अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सीएम मनोहर लाल काफी खुशनुमा मूड में दिखे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम ने बैठक में अधिकारियों की पीठ थपथपाई। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश खोथ को विभिन्न कामों में बेहतरीन भूमिका के लिए खुद सीएम एवं प्रधान सचिव ने चार बार शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला इंपैक्ट...

स्ट्रे कैटल फ्री मुद्दे पर सीएम ने दिया अमर उजाला की खबर का हवाला
कहा, विधानसभा में भी गूंजी थी ग्राउंड रिपोर्ट



03एफटीबीपी08 : अमर उजाला द्वारा प्रशासन के स्ट्रै कैटल फ्री जिले के दावे की बखियां उधेड़ती 3 मार्च की ग्राऊंड रिपोर्ट, जो विधानसभा में उठी थी।
03एफटीबीपी09 : विधानसभा में %अमर उजाला’ की ग्राऊंड रिपोर्ट उठने की खबर ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed