फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   परीक्षा सेंटर रद्द होने की आशंका के चलते विद्यार्थियों ने जड़ा स्कूल को ताला, रोड जाम

परीक्षा सेंटर रद्द होने की आशंका के चलते विद्यार्थियों ने जड़ा स्कूल को ताला, रोड जाम

Sun, 24 Feb 2019 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा सेंटर रद्द होने की आशंका के चलते विद्यार्थियों ने जड़ा स्कूल को ताला, रोड जाम
परीक्षा सेंटर रद्द होने की आशंका के चलते विद्यार्थियों ने स्कूल को जड़ा ताला
विज्ञापन

- जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। गांव चन्दड़कलां में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं बोर्ड परीक्षा की सीट न आने व सेंटर रद्द होने की आशंका के चलते स्कूल के बच्चों ने स्कूल को ताला लगाकर प्रदर्शन किया। मामले की सूचना पाकर पहुंची सदर पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी और ग्रामीण अपनी मांग पर अडे़ रहे। 4 घंटे बीत जाने के बाद भी जब प्रदर्शनकारी अड़े रहे तो जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीणों ने 2 बजे बाद स्कूल के ताले को खोला तथा जिला शिक्षा अधिकारी के नाम ज्ञापन दिया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार, शिक्षा मंत्री व विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
ज्ञापन में मांग की है कि स्कूल का बोर्ड परीक्षा केंद्र खत्म नहीं होना चाहिए। विद्यालय में रिक्त पदों को भरा जाए, मेडीकल- नॉन मेडीकल, गणित, साइंस के अध्यापक को लाया जाए। विद्यालय में पांच कमरे बनाए जाए, मिड-डे मील की खाद्य सामग्री उत्तम क्वालिटी की होनी चाहिए। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने बताया कि उनके परीक्षा सेंटर को तोड़कर अमानी भेजा जा रहा है। जिसके चलते उन्होंने यह प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे स्कूल के गेट पर ताला लगाकर बैठे रहेंगे।
विज्ञापन

स्कूल के प्राचार्य रघुवीर नैन ने बताया कि आधिकारिक तौर पर सेंटर रद्द होने का कोई भी ऑर्डर नहीं आया है, इसका गलत प्रचार किया गया है। किसी कारणवश परीक्षा सीट के आने में देरी हो सकती अभी तक उनके पास स्कूल में भी कोई सीट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दसवीं बोर्ड परीक्षा की सीट चंदड़ में न पहुंचने तथा सेंटर रद्द होने की आशंका के चलते विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया तथा मामले की सूचना पाकर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग पहुंचे थे। जिन्होंने ग्रामीणों की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि दसवीं के आंसर शीट न पहुंचने के कारण यह बात हुई थी वे शीट कुछ दिन बाद भी आ जाती है।
- कृष्ण गोयल, खंड शिक्षा अधिकारी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed