फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जींद उपचुनाव में दांव पर लगी फतेहाबाद की इज्जत, जजपा और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष टोहाना से

जींद उपचुनाव में दांव पर लगी फतेहाबाद की इज्जत, जजपा और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष टोहाना से

Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
जींद उपचुनाव में दांव पर लगी फतेहाबाद की इज्जत, जजपा और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष टोहाना से
जींद उपचुनाव में जुटे दिग्गज, जजपा और बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष टोहाना से
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पूरे प्रदेश की नजर इस समय जींद उपचुनाव पर लगी है, लेकिन कम ही लोगों को पता होगा कि जींद उपचुनाव के इस समय में फतेहाबाद जिले की इज्जत दांव पर लगी है। दरअसल इस जींद उपचुनाव में चुनाव लड़ रही दो प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष फतेहाबाद जिले के टोहाना के रहने वाले हैं। ऐसे में दोनों प्रदेशाध्यक्षों के लिए ये जींद उपचुनाव किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं है। प्रदेश में सत्ताधारी बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और जननायक जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह दोनों ही टोहाना क्षेत्र के हैं। ऐसे में इज्जत को दांव पर लगती देखकर दोनों प्रदेशाध्यक्ष अपनी पूरी जी-जान से जुट गए हैं ताकि एक-एक वोट अपने पाले में खींच सकें।
निशान सिंह डोर-टू-डोर वोट मांगने में जुटे, बराला संभाल रहे फिलहाल डैमेज कंट्रोल का काम
जींद उपचुनाव की बात की जाए तो जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने जींद में ही अपना डेरा जमा लिया है। उनके सामने अपनी पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला की जीत सुनिश्चित करने की चुनौती है तो बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के सामने भी इस सरकार का प्रदेश का पहला उपचुनाव आया है और वो यहां पर बीजेपी उम्मीदवार को जिताकर जींद में पहली बार कमल खिलाने के मोर्चे पर जुटे हुए हैं। जजपा के प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह जहां दिग्विजय की जीत सुनिश्चित करने के लिए जींद की एक-एक गली में डोर-टू-डोर में जुटे हैं ताकि लोगों को जजपा की नीतियां बताकर दुष्यंत-दिग्विजय के साथ जोड़ने के लिए मनाया जा सके। वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बराला के जिम्मे इस चुनाव में पहली चुनौती डैमेज कंट्रोल करने की थी जिसे उन्होंने बखूबी अंजाम दिया है। बराला ने पहले कंडेला खाप के प्रधान को बीजेपी में रखने में कामयाबी हासिल की तो नाराज चल रहे सुरेंद्र बरवाला को मनाकर उन्होंने जींद में बीजेपी की स्थिति को और मजबूत करने का काम किया।
विज्ञापन

फतेहाबाद से हर पार्टी का बड़ा नेता पहुंचा जींद उपचुनाव के महायज्ञ में आहुति डालने
उपचुनाव भले ही जींद में हो रहा हो, लेकिन उसकी धमक फतेहाबाद तक सुनाई दे रही है। इसी कारण फतेहाबाद जिले से भी प्रत्येक राजनीतिक दल के बड़े नेता जींद उपचुनाव में प्रचार कर अपनी पार्टी को जिताने की रणनीति में जुटे हुए हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष वेद फुलां, इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं कांग्रेस नेता दुड़ाराम व प्रहलाद सिंह तीनों ही दो-दो बार जींद उपचुनाव के लिए प्रचार कर चुके हैं। इनेलो विधायक बलवान सिंह को तो पार्टी ने पांच गांवों का जोन प्रभारी बना दिया है। वो इस समय में लोहचब, तलौदा, मनोहरपुर, बरसाना आदि गांवों में इनेलो की जीत के लिए जी तोड़ कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed