{"_id":"5aca65894f1c1bc76b8b4713","slug":"141523213705-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की मंडियों में खरीद पर गुप्त नजर रखेगी निगरानी कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की मंडियों में खरीद पर गुप्त नजर रखेगी निगरानी कमेटी
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
जिला की मंडियों में सुचारू रूप से और नियमानुसार गेहूं व सरसों की फसल की खरीद को सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की निगरानी कमेटी भट्टू, भूना तथा फतेहाबाद की मंडियों पर गुप्त रूप से नजर रखेगी। निगरानी कमेटी के चेयरमैन गुलशन हंस ने कमेटी सदस्यों के साथ हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि निगरानी कमेटी ये सुनिश्चित करेगी कि किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 4000 रुपये करने पर सीएम मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया। गुलशन हंस ने अधिकारियों से किसानों के प्रति सकारात्मक रुख अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि गेहूूं व सरसों खरीद में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। यदि कोई अधिकारी कोताही करते पाया गया तो आगामी कष्ट निवारण कमेटी की मीटिंग में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के समक्ष उसकी शिकायत रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा के अनुसार ही किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र भाटिया, जिला कार्यालय सचिव हंस राज सचदेवा, जिला मीडिया प्रभारी डा. राम मेहता, जिला सचिव निगरानी कमेटी व एमिनेंट सदस्य अनिल सिहाग व बनवारी लाल गहलोत मौजूद थे।