फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अबेंडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए कांग्रेसजनों ने

अबेंडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए कांग्रेसजनों ने

Thu, 07 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
अबेंडकर की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए कांग्रेसजनों ने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर जिला कांग्रेस की ओर से लालबत्ती चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओमप्रकाश केहरवाला ने की। इस अवसर पर मौजूद कांग्रेसियों ने बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर बाबा साहब अंबेडकर को बौद्ध धर्म की शिक्षा दिलवाने वाले भिक्षु: प्रज्ञानंद के निधन पर मौन धारण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला प्रभारी ओमप्रकाश केहरवाला ने बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उनके द्वारा बनाए गए संविधान में देश के आमजन को अपने विचारों को व्यक्त करने तथा न्याय के लिए लड़ने की शक्तियां दी गई हैं। वहीं राहुल गांधी के कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नामांकन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया है, प्रक्रिया पूरी होते ही उन्हें अध्यक्ष घोषित कर दिया जाएगा।
राहुल गांधी के नेतृत्व कांग्रेस फिर से देश और प्रदेश में भारी बहुमत से विजयी होकर सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को कांग्रेस के जिला उपप्रधान जयपाल लाली, महासचिव टेकचंद मिढ़ा, इंडस्ट्रियल एसोसिएशन प्रधान नरेश सरदाना, मंगतराम लालवास, सुभाष बिश्नोई, प्रवीन राणा, निहाल सिंह मताना, प्रवीण भिरड़ाना, कृष्णा पूनियां, सुरजीत मेड़ल तथा नेतराम डाबला ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर रमेश कुमार, सुभाष गुसाईं, सतबीर वैद्य, डॉ. पृथ्वी सिंह, कुलदीप कुमार, ललित मखीजा, भीम नांरग, ओपी चोपड़ा, जगसीर सिंह, मुखत्यार सिंह, नत्थूराम ढाका, ओपी चोपड़ा, कपिल पूनिया, रामस्वरूप बागड़ी, राममूर्ति बागड़ी, मुकेश आनंद, संजय कारीवाल, अमित सोलरा, कुलदीप जांगड़ा, रमेश कुमार, प्रवीन दहिया, बंटी, राजेश वर्मा, सीताराम एडवोकेट, सागर धूड़िया, सीतापाल, सुरेश, साहब राम, कुलदीप जांगड़ा सहित बड़ी सं या में कांग्रेसजन मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed