{"_id":"5a09e0a24f1c1bda538bcbba","slug":"141510596770-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर लूटपाट मामले में बराला से मिले व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर लूटपाट मामले में बराला से मिले व्यापारी
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। रेलवे रोड स्थित न्यू माडल टाउन में व्यापारी के घर से लाखों रुपये की लूटपाट के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। इस मामले में सोमवार को हरियाणा व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान कपिल बांसल व पार्षद रिंकु गर्ग के नेतृत्व में विधायक सुभाष बराला से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित हरबिलास गुप्ता और उनके पिता सूरजभान गुप्ता भी मौजूद रहे।
पीड़ित ने विधायक से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पकड़ने की मांग की। जिस पर कार्रवाई करते हुए बराला ने तुरंत डीएसपी को फोन करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई के स्टेटस की जानकारी ली तथा जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा। बराला ने कहा कि उनकी सरकार व्यापारी वर्ग एवं हर वर्ग को सुरक्षा व अन्य सुविधाएं देने के पक्ष में हैं। बराला ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। बराला से डीएसपी को फोन के उपरांत पीड़ित व अन्य लोगों ने डीएसपी जोगिंद्र शर्मा से मुलाकात की तथा डीएसपी ने शीघ्र आरोपियों को काबू करने का आश्वासन दिया।