फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फॉग और स्मॉग बच्चों के लिए गंभीर, घोषित हो स्कूली अवकाश : जिन्दगी

फॉग और स्मॉग बच्चों के लिए गंभीर, घोषित हो स्कूली अवकाश : जिन्दगी

Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
फॉग और स्मॉग बच्चों के लिए गंभीर, घोषित हो स्कूली अवकाश : जिन्दगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सामाजिक संस्था जिंदगी ने पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ते जा रहे कोहरे और स्मॉग के मध्य नजर जिला प्रशासन से स्कूली अवकाश घोषित करने की मांग की है। संस्था इस बाबत मंगलवार को जिला उपायुक्त को एक मांगपत्र भी सौंपेगी। इस बारे में संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में प्रदेश भर में फॉग और स्मॉग के चलते सड़कों पर वाहनों का चलना मुश्किल हुआ है।

जिला फतेहाबाद में ही प्रतिदिन विभिन्न मार्गों पर वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने के समाचार सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला भर के स्कूलों में छोटे-बड़े वाहनों के जरीये बच्चों का आवागमन होता है, जो ऐसे मौसम में बड़ा खतरा मोल लेने के समान है। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के गुरुग्राम, फरीदाबाद जैसे बड़े महानगरों तक में स्मॉग के चलते स्कूली अवकाश घोषित किया गया है। संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह के अनुसार अनेक स्कूलों के वाहन चालक सुबह के समय कोहरे में वाहन चला पाने में असमर्थतता जता चुके हैं, मगर स्कूल संचालक और प्रशासन अभी तक ऐसे खराब मौसम में दुर्घटना की संभावनाएं प्रबल होने का अंदेशा होने के बावजूद अवकाश घोषित नहीं कर रहा। संस्था अध्यक्ष ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन से संस्था मांग करेगी कि वह किसी बड़े हादसे के बाद स्कूली अवकाश घोषित करने की बजाय स्मॉग के हालात सुधरने तक जिला में स्कूली अवकाश घोषित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed