{"_id":"598213494f1c1b42078b47ff","slug":"141501696841-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ की तर्ज पर 74 करोड़ की लागत से भूना शहर का होगा सौंदर्यकरण : जांगू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ की तर्ज पर 74 करोड़ की लागत से भूना शहर का होगा सौंदर्यकरण : जांगू
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना शहर को आदर्श सिटी बनाने के लिए 74 करोड़ मंजूर
भूना।
भूना शहर को आदर्श सिटी बनाने के लिए सरकार की ओर से 74 करोड़ रुपये की अनुदान राशि मंजूर की गई है। जिससे शहर में पेजयल, सीवरेज, गलियों का निर्माण व पार्कों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर को चंडीगढ़ की तर्ज पर हरा भरा बनाया जाएगा। उपरोक्त बात नगर पालिका की बैठक में एसडीएम सतबीर सिंह जांगू ने बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता सचिव सुरेंद्र कुमार ने की। बैठक में भूना को विकास के पथ पर लाने के लिए गहनता से विचार विमर्श किया गया और शहरवासियों के समक्ष आ रही समस्याओं के समाधान बारे भी चर्चा की गई।
36 करोड़ से होगी सीवरेज व्यवस्था
एसडीएम ने बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की डिमांड पर नगर पालिका भूना ने विभाग को 5 एकड़ भूमि देकर सीवरेज व्यवस्था की नींव रखी है। जिस पर सरकार ने 36 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करके अंतिम मोहर भी लगा दी है। ऐसे में तीस वर्ष से चली आ रही मांग पूरी होगी और शहर को सीवरेज सिस्टम की सुविधा मिलेगी
28 करोड़ से मिटेगी प्यास
जांगू ने बताया कि शहर में पेयजल समस्या का समाधान करने के लिए सरकार की तरफ से 28 करोड़ रुपये की राशि मंजूर हुई है। जो बड़े जल घर में दो टैंक बनाए जाएंगे और वहीं अनाज मंडी में पानी की समस्या दूर करने के लिए उकलाना रोड़ पर बूस्टिंग स्टेशन भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
25 एकड़ में लगेगा कचरा प्रबंधन प्लांट
शहर का कचरा एवं वेस्ट मैटीरियल से निजात दिलवाने के लिए नाढोड़ी रोड़ पर नगर पालिका की 25 एकड़ भूमि में कचरा प्रबंधन प्लांट लगाया जाएगा। जिससे फतेहाबाद जिला का कचरा गलाकर समान तैयार किया जाएगा और क्षेत्र के दर्जनों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
पक्की गलियों के साथ होगा पार्कों का सौंदर्यीकरण
10 करोड़ रुपये की लागत से न केवल शहर की गलियों का निर्माण होगा, अपितु शहर की सुंदरता को कायम रखने के लिए पार्कों का सौंदर्यीकरण भी होगा। वहीं शहर को हरा-भरा रखने के लिए योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस मौके पर नायब तहसीलदार ईश्वर सिंह, नगर पालिका चेयरमैन राखी वाल्मीकि, वाइस चेयरमैन अनिल नड्डा, नरेंद्र बागड़ी, प्रवीन जैन, रिम्पी सोनी, नीलम गर्ग, मीना सरबटा, सुदेश दहिया, सुदेश ग्रोवर, ओम प्रकाश कंबोज, कश्मीर कंबोज, भूपेंद्र कौर, मेवा सिंह वाल्मीकि, पवन दहिया, प्रहृलाद ग्रोवर, रोहताश कुमार, कनिष्ट अभियंता राजेश कुमार आदि भी मौजूद थे।