{"_id":"687fd266a5204210ef0b8cbf","slug":"141-jbt-candidates-will-be-shown-the-way-to-the-centre-at-the-bus-stand-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-137342-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों को केंद्र का रास्ता बताएंगे 141 जेबीटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों को केंद्र का रास्ता बताएंगे 141 जेबीटी
Tue, 22 Jul 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 22 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। 26 और 27 जुलाई को होने वाली सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षा देने के लिए जिला मुख्यालय पर दूसरे जिले के अभ्यर्थी पहुंचेगे। उनकी मदद के लिए बस स्टैंड पर प्रशासन ने 141 जेबीटी की ड्यूटी लगाई है।
ये जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) बस स्टैंड पर तैनात रहेंगे। बस स्टैंड पर अभ्यर्थी आते हैं तो उन्हें रास्ता बताएंगे कि परीक्षा केंद्र कहां है। इसके अलावा केंद्र तक चलाई जाने वाली बसों पर भी वे डयूटी देंगे। जिले में दो दिन में चार शिफ्टों में करीब 38 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे। परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 36 और दो केंद्र भट्टूकलां में बनाए गए हैं।
-
डीईओ ने जारी किए शिक्षकों आदेश
जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने मंगलवार शाम को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इनमें कहा गया है कि संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में उपायुक्त के आदेश पर पीआरटी की ड्यूटी लगाई जा रही है। 25 अगस्त को दोपहर बाद अपनी ड्यूटी बस स्टैंड से लेंगे और 26 और 27 जुलाई को अपनी ड्यूटी बस स्टैंड पर देंगे।
विज्ञापन
-
खंड के ही पीआरटी की लगाई ड्यूटी
विभाग ने बस स्टैंड पर खंड फतेहाबाद के तहत आने वाले प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई है। वजह ये है कि जिला मुख्यालय पर ही केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में शिक्षकों को ड्यूटी देना आसान होगा।