फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14 miscreants arrested for plotting robbery in four marla colony

Fatehabad News: चार मरला कॉलोनी में चौबारे पर लूट की साजिश रचते 14 बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
14 miscreants arrested for plotting robbery in four marla colony
फतेहाबाद के चार मरला कॉलोनी में लूट की योजना बनाते हुए पकड़े गए आरोपी युवक
फतेहाबाद। शहर के चार मरला कॉलोनी में सोमवार की रात पुलिस की गिरफ्त में आए 14 बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार, कारतूस और नकदी 2.80 नकदी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी संगठित अपराध को अंजाम देने और लूटपाट की साजिश रच रहे थे। इनमें कई बदमाशों पर हत्या, हत्या का प्रयास और लूटपाट समेत कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में मुख्य रूप से विक्रम बैजलपुरिया और फतेहाबाद के अशोक नगर निवासी चंद्र सागर उर्फ घरौंडा भी शामिल है, जो कि कई वारदात में शामिल रह चुके हैं। चंद्र सागर उर्फ घरौंडा के खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। इन लोगों का परिचित किराये पर कमरा लेकर ठिकाना बना रखा था।
विज्ञापन


पुलिस की गिरफ्त में आए 14 आरोपियों की पहचान चंद्र सागर उर्फ घरौंडा निवासी अशोक नगर फतेहाबाद, विक्रम उर्फ पहलवान निवासी बैजलपूर, विकास निवासी बैजलपुर, मुकेश उर्फ धन्नु निवासी अशोक नगर फतेहाबाद, मोनू उर्फ मोनी निवासी बैजलपूर, रमन उर्फ कांति निवासी सिरढान के रूप में हुई है। इसके अलावा सोनू उर्फ गुरदीप निवासी बीघड, पारसिक उर्फ मोनू निवासी बैजलपूर, सुरेंद्र निवासी हरनाम सिहं कॉलोनी फतेहाबाद, दीपक उर्फ दीपू निवासी बीघड रोड रतिया कॉलोनी फतेहाबाद, संयम उर्फ सेमी निवासी जगजीवन पुरा फतेहाबाद, अमन निवासी बीघड़ रोड काठ मंडी फतेहाबाद, अजय निवासी अशोक नगर फतेहाबाद व सौरम पुत्र कैलाश निवासी सुंदर नगर फतेहाबाद के रूप में हुई है। पकड़े गए 14 आरोपियों के खिलाफ थाना शहर फतेहाबाद में विभिन्न विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर पुलिस टीम को सूचना मिली कि चार मरला कॉलोनी (बाजार) में स्टार लाइट रेस्टोरेंट के सामने चौबारा पर करीब 15 व्यक्ति हथियारों समेत बैठे हुए हैं, जो डकैती की साजिश रच रहे हैं। टीम ने घेराबंदी करके चार मरला कालोनी में बनी दुकान के गेट को खोलकर दाखिल हुई और 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पिस्तौल 32 बोर, एक पिस्तौल 30 बोर तथा एक बंदूक 12 बोर समेत 44 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया।


कोट
जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए सूचना के आधार पर शहर पुलिस टीम ने चार मरला कॉलोनी में एक चौबारे पर दबिश दी। यहां से 14 युवकों को हथियारों के साथ पकड़ा है। पकड़े गए आरोपी डकैती की साजिश रच रहे थे।

-जगदीश काजला, डीएसपी फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed