फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   134A: 5162 seats vacant in 234 private schools in the district

134ए : जिले के 234 निजी स्कूलों में 5162 सीटें खाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
134A: 5162 seats vacant in 234 private schools in the district
फतेहाबाद में मॉडल संस्कृति स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिले को लेकर खाली सीटें मांगी थी। जिले के सभी 234 स्कूलों ने खाली सीटों की सूचना दे दी है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने खंड स्तर पर कक्षा दूसरी से लेकर बारहवीं तक खाली सीटों की सूचना जारी कर दी है। जिले के निजी स्कूलों में 134ए के तहत 5162 सीटें खाली हैं। सबसे ज्यादा सीटें कक्षा दूसरी और तीसरी में खाली हैं। विद्यार्थी 29 अक्तूबर से आवेदन कर पाएंगे। पात्र विद्यार्थियों की 21 नवंबर को परीक्षा होगी।
विज्ञापन

ये हैं कक्षाओं में खाली सीटें
खंड दूसरी तीसरी चौथी पांचवीं छठी सातवीं आठवीं नौवीं दसवीं ग्यारहवीं बारहवीं
भट्टूकलां 66 69 64 66 63 60 56 48 57 44 62
टोहाना 159 154 147 136 107 91 96 77 66 67 95
रतिया 121 115 94 62 40 31 41 31 43 28 20
जाखल 18 19 11 12 13 8 14 11 9 5 11
फतेहाबाद 220 243 180 162 159 162 156 129 129 121 98
भूना 83 91 79 60 58 69 61 55 68 65 107
कुल 667 691 575 498 440 421 424 351 372 330 393
विद्यार्थी आवेदन के लिए ये दस्तावेज करने होंगे अपलोड
134 ए के तहत विद्यार्थी को दाखिला लेने के लिए पोर्टल पर आय प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा। विद्यार्थी बीपीएल श्रेणी से होना चाहिए या फिर दो लाख से कम आय होनी चाहिए। विद्यार्थी को आवेदन के दौरान रिहायशी प्रमाण पत्र, आधार नंबर तथा पिछली कक्षा का परीक्षा परिणाम भी अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

मौजूदा स्कूल में दाखिला नहीं ले पाएंगे विद्यार्थी
134 ए के तहत निजी स्कूल में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए शर्तों में फेरबदल नहीं किया गया है। विद्यार्थी उस स्कूल में दाखिला नहीं ले पाएगा कि जिसमें वह फिलहाल पढ़ रहा है। दूसरे स्कूल में ही विद्यार्थी दाखिला ले सकता है। आवेदन के दौरान विद्यार्थी को दाखिले के लिए कई विकल्प दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगा दाखिला को लेकर शेड्यूल
स्कूलों की जांच बीईओ और डीईओ कार्यालय द्वारा 25 से 28 अक्तूबर तक।
ऑनलाइन आवेदन 29 अक्तूबर से 14 नवंबर तक।
खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से पात्र छात्रों की सूची 18 नवंबर को होगी जारी।
पात्र बच्चों की परीक्षा 21 नवंबर को होगी आयोजित।
शिक्षा विभाग 26 नवंबर को जारी करेगा परीक्षा परिणाम।
पहला ड्रॉ 29 नवंबर को होगा जारी।
दाखिले 1 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक होंगे।
कोट
खंड स्तर पर 134ए के तहत खाली सीटों की सूची जारी कर दी गई है। विद्यार्थी 29 अक्तूबर से आवेदन कर सकते हैं। किसी विद्यार्थी को आवेदन को लेकर परेशानी है तो वह शिक्षा विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed