फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1330 tablets of banned drug recovered during searches at home

घर में तलाशी के दौरान प्रतिबंधित दवा की 1330 गोलियां बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
1330 tablets of banned drug recovered during searches at home
फतेहाबाद। गांव जांडवाला सोत्तर में हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक घर में छापे मारकर प्रतिबंधित दवा की 1330 गोलियां और 25,500 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी ने गोलियां बेचकर नकदी कमाई थी। मामले में आरोपी तस्कर मदन लाल के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो टीम के एसआई सतबीर सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गांव जांडवाला सोत्तर में आरोपी मदन लाल घर पर प्रतिबंधित दवा की गोलियां बेच रहा है। टीम ने अधिकारियों की मौजूदगी में जब घर की तलाशी ली तो कमरे में पेटी पर रखे लिफाफे से प्रतिबंधित दवा की अलग-अलग 1330 गोलियां और 25500 रुपये बरामद हुए। गोलियों को लेकर मदन लाल से लाइसेंस बारे पूछा गया तो वह पेश नहीं कर पाया। सदर थाना में आरोपी तस्कर गांव जांडवाला सोत्तर निवासी मदन लाल के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed