{"_id":"5c670804bdec22093e7c0aa8","slug":"131550256132-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमले को लेकर अनेक स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा में सीआरपीएफ पर हमले को लेकर अनेक स्थानों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए हमले का फतेहाबाद में रोष देखा गया। अनेक सामाजिक, धार्मिक और युवा संगठनों ने इसका विरोध करते हुए शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी व उनको नमन किया। हमले के विरोध में बार एसोसिएशन ने कामकाज ठप रखा। युवाओं ने फतेहाबाद के पपीहा पार्क में पाकिस्तान का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया और सर्जिकल स्ट्राइक-2 की मांग की।
घटना के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने अदालतों में कामकाज ठप रखा। जिला बार एसोसिएशन की ओर से न्यायिक परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर बार प्रधान विनय शर्मा, सचिव मनजीत काजला, भरत सिंह शर्मा, पीसी शर्मा, सुरेश परोचा सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।
वहीं राजकीय प्राथमिक पाठशाला, हिजरावांकलां में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 42 वीर सपूतों की याद में 42 मोमबत्तियां लगाकर मातृभूमि के लिए आहुति देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के अखिल भारतीय शहीद सम्मान संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष देवेंद्र दहिया मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य शिक्षक बंत सिंह ने की। इस अवसर पर चंद्र बोस, सुखदर्शन, विनोद भाटी, निर्मल सिंह, महाबीर सिंह, सुनील शर्मा, मंजू रानी, ममता श्योराण, सुमन रानी सहित स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी मौजूद थे।
विज्ञापन
दूसरी ओर एमएम कॉलेज कॉलेज प्रबंधक समिति सदस्यों, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने आतंकियों की इस कायराना हमले की कड़ी निंदा की और दो मिनट का मौन रखकर और पुष्प अर्पित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। तनावरहित शिक्षा पर कॉलेज में आयोजित सेमिनार में पहुंचे ओशो शैलेंद्र ने भी शहीदों को नमन किया।
शहीद बाबा दीप सिंह सीनियर सेकेंडरी स्कूल अहरवां में पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के शहीद हुए जवानों को कैंडल मार्च के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक डॉ. विरेन्द्र सिवाच, चेयरपर्सन शरणजीत कौर, एसबीडीएस संस्था की सदस्य अमनदीप कौर, स्कूल प्राचार्य विजय सिंह चौहान सभी शिक्षकगण व विद्यार्थियों ने वीर जवानों की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन रखा। उधर, फतेहाबाद के युवाओं ने पपीहा पार्क में नम आंखों से मोमबत्ती जलाकर और भारत मां की जय बोलकर शहादत देने वाले जवानों को श्रद्धांजलि दी। भाजपा नेता सुनील मेहता व रवि आहुजा, संजय चावला और मोदी सेना के सभी युवाओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाकर व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया। गांव मानावाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी विद्यार्थियों ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले की घोर निंदा करते हुए उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अध्यापक मदन गोपाल आर्य भी मौजूद रहे।