फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   इनेलो से संबंध तोडने के बाद आज पहली बार फतेहाबाद पहुंचेंगे सांसद दुष्यंत चौटाला, कइयों को करवाएंगे ज्वाइन

इनेलो से संबंध तोडने के बाद आज पहली बार फतेहाबाद पहुंचेंगे सांसद दुष्यंत चौटाला, कइयों को करवाएंगे ज्वाइन

Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
इनेलो से संबंध तोडने के बाद आज पहली बार फतेहाबाद पहुंचेंगे सांसद दुष्यंत चौटाला, कइयों को करवाएंगे ज्वाइन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। इनेलो से संबंध तोड़कर जननायक जनता पार्टी की स्थापना करने के बाद सांसद दुष्यंत चौटाला सोमवार को पहली बार फतेहाबाद में पहुंचेंगे। इस दौरान वो जजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं से मुलाकात कर उन्हें आगामी लोकसभा चुनावों के लिए टिप्स देंगे। इस मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी मौजूद रहेंगे। लेकिन इस कार्यक्रम में इनेलो या दूसरी पार्टियों से कोई नेता शामिल होता है या नहीं, इस पर भी सबकी निगाहें रहेंगी। सूत्रों की मानें तो इस कार्यक्रम में इनेलो के कई प्रकोष्ठों के पदाधिकारी जजपा में शामिल होने का एलान कर सकते हैं। इतना ही नहीं, बीते दिन अजय चौटाला पर उनके अपने भाई नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने जिन तीन सीटों की टिकटें बेचने के आरोप लगाए थे, उनमें फतेहाबाद की सीट भी शामिल थी। संभव है कि दुष्यंत चौटाला इन आरोपों पर जवाब दे सकते हैं। भूना रोड स्थित रेस्ट हाउस में होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जजपा की लोकल कमेटी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुरेंद्र लेगा, युवा जिलाध्यक्ष अजय संधु व विकास मेहता की अगुवाई में जजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं की टीमें लगातार गांवों और शहर में जाकर जजपा कार्यकर्ताओं से भारी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed