{"_id":"5c0c11f4bdec2241ca08f97b","slug":"131544294900-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी में रजत हासिल करने वाले खिलाड़ी सिहाग को सिवाच ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी में रजत हासिल करने वाले खिलाड़ी सिहाग को सिवाच ने किया सम्मानित
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। गांव धारनिया के नरेश सिहाग ने हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए नेशनल स्कूल गेम्स हॉकी अंडर-17 में शानदार प्रदर्शन किया। उसके प्रदर्शन पर टीम ने रजत पदक हासिल किया। फतेहाबाद पहुंचने पर नरेश का ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों व फूलमालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. विरेन्द्र सिवाच व डीएसपी उमेद सिंह ने सबसे पहले हाकी खिलाड़ी नरेश सिहाग को जीत की बधाई दी। गौरतलब है कि धारनिया के नरेश सिहाग ने 29 नवंबर को झारखंड रांची में नेशनल स्कूल गेम्स में बतौर हॉकी खिलाड़ी के तौर पर भाग लिया था। इस मौके पर सिवाच ने कहा कि नरेश ने हॉकी अंडर-17 मेडल जीतकर हरियाणा का परचम लहराया है। ऐसी खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार भी बेहतर प्रयास कर रही है। उन्होंने अन्य खिलाड़ियों से भी अपील की कि इसी तरह आप लोग भी कड़ी मेहनत व समर्पण करोगे तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत सकते हैं। इस मौके पर भाजपा भट्टू मंडल अध्यक्ष शीशपाल गोदारा, एसएचओ आत्माराम, एथलीट कोच सूबे सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित थे।