फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   14वें दिन भी किसी ने नहीं ली धरनारत लोगों की सुध, बढ़ा रोष

14वें दिन भी किसी ने नहीं ली धरनारत लोगों की सुध, बढ़ा रोष

Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
14वें दिन भी किसी ने नहीं ली धरनारत लोगों की सुध, बढ़ा रोष
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
एसडीएम कार्यालय के समक्ष जाखनदादी ढाणी के लोगों द्वारा दिया जा रहा धरना रविवार को 14वें दिन में प्रवेश कर गया। 14वें दिन भी धरनारत लोगों के किसी अधिकारी या भाजपा के नुमाइंदे द्वारा सुध नहीं ली। धरने की अध्यक्षता बलविंद्र सिंह व जस्सी देवी ने की। संचालन कमलजीत सिंह व रामचंद्र ने किया। धरने को देहाती मजदूर सभा व खेत मजदूर यूनियन ने संयुक्त रुप से समर्थन दिया। धरने को संबोधित करते हुए कामरेड जीत सिंह ने कहा कि हमें आज धरना देते हुए 14 दिन हो गए हैं। इन 14 दिनों में तहसील प्रशासन, जिला प्रशासन व भाजपा सरकार के किसी भी नुमाइंदे ने कोई सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार अपने चुनावी वायदे भूल चुकी है। लोगों को बसाने की बजाए उन्हें उजाड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार से धरनारत लोग भूख हड़ताल शुरू करेंगे। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तब सरकार हमें 10-10 मरले की प्लाट और ग्रांट नहीं देती और हमें सही रुप से बसाने का काम नहीं करती तब तक हमारा धरना जारी रहेगा। धरने को कामरेड तेजिंद्र सिंह रतिया, सुखचैन सिंह, कामरेड रामचंद्र सहनाल ने भी संबोधित कि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed