फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह: दौलतपुरिया

रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह: दौलतपुरिया

Thu, 21 Sep 2017 11:55 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह: दौलतपुरिया
रैली को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह : दौलतपुरिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
भिवानी में 25 सितंबर को जननायक ताऊ देवीलाल की जयंती पर आयोजित होने वाली रैली को लेकर इनेलो नेता पूरी तरह से कमर कसे चुके हैं। गांवों के तूफानी दौरे जारी हैं। इसी कड़ी में वीरवार को हलका विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया के नेतृत्व में इनेलो के वरिष्ठ नेताओं ने दर्जनों गांवों में जाकर लोगों को रैली का न्योता दिया। इनेलो नेताओं ने आज बरसीन, बीसला, माजरा, ढाणी माजरा, धांगड़, एमपी रोही, खजूरी, गोरखपुर, चौबारा, मोची, दहमन, नहला, बैजलपुर, ढाणी गोपाल, खासा पठाना, सिंथला सहित कई गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर दौलतपुरिया के साथ इनेलो के जिला प्रधान बलविंद्र कैरों, राष्ट्रीय सचिव युद्धवीर सिंह आर्य, कुलजीत कुलड़िया, मोलूराम रुलहानिया, सरोज सांगा, विद्या रति, भरत सिंह पनिहार आदि नेता भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने बताया कि हलके की जनता में रैली को लेकर भारी उत्साह है। इनेलो नेता जिस भी गांव में जा रहे हैं, ग्रामीण पूरी गर्मजोशी से उनका स्वागत कर रहे हैं। जननायक ताऊ देवीलाल को याद करके अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने का प्रण भी ले रहे हैं। दौलतपुरिया ने बताया कि जननायक ताऊ देवीलाल के व्यक्तित्व का कोई सानी नहीं है। प्रदेश की भलाई में उनका जो योगदान है, वह कोई नहीं भुला सकता। आज भी प्रदेश की जनता में उनकी एक अलग छवि है। हर वर्ग में वह आज भी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर इनेलो के शासनकाल को आज भी प्रदेश की जनता याद करती है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार से जनता परेशान हो चुकी है। लोग तो अब यह कहने लगे हैं कि पहले कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को परेशान किया और भाजपा तो उससे भी एक कदम आगे निकल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज में न तो महंगाई कम हुई है और न ही कानून व्यवस्था सुधरी है। विकास के मामले में प्रदेश की जनता से भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा सरकार मात्र घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई हैं। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद हलके के साथ तो विकास में भेदभाव किया जा रहा है। यदि इनेलो नेता क्षेत्र के विकास की मांग को लेकर सीएम से मिलने का समय मांगते हैं, तो सीएम मिलने से साफ इंकार कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed