फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   अवैध निर्माण हटाने गई नप टीम का विरोध, लौटी बैरंग

अवैध निर्माण हटाने गई नप टीम का विरोध, लौटी बैरंग

Sat, 01 Jul 2017 12:21 AM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
अवैध निर्माण हटाने गई नप टीम का विरोध, लौटी बैरंग
अवैध निर्माण हटाने गई नप टीम का विरोध, लौटी बैरंग
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
ढाब बस्ती में अवैध निर्माण को हटाने गई नगर परिषद की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। मामला बढ़ता देख टीम बिना कब्जा हटवाए बैरंग लौट गई। नप के ईओ ने शिकायत पुलिस को दी है।
नप के ईओ प्रदीप हुड्डा ने बताया कि बुधवार सुबह नगर परिषद की टीम ओवरब्रिज के पास बनी ढाब बस्ती से अवैध निर्माण को हटाने के लिए गई थी। वहां खड़े अनेक महिलाओं व पुरुषों ने इस कार्रवाई का विरोध किया। जब नगर परिषद की टीम अवैध निर्माण के कार्य को हटाकर सामान ट्रॉलियों में डाल रही थी तो कुछ लोगों ने अपने परिवार सहित सरकारी कार्य में बाधा डाली। उन्होंने बताया कि जोगिंद्र सिंह का पूरा परिवार, गीता देवी व अन्य 25-30 लोगों ने कार्य में बाधा डालते हुए ट्राली से सामान निकालना शुरू कर दिया। इस उपरांत नगर परिषद की टीम कार्य को छोड़कर वापस आ गई। मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। नगर परिषद द्वारा मामले में शिकायत की कापी एसडीएम टोहाना, तहसीलदार टोहाना, डीएसपी टोहाना को भी भेजी गई है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं बिल्डिंग इंस्पेक्टर
बीआई दवेंद्र सिंह ने बताया कि उनके टीम एसआई अजैब सिंह, सुभाष, सहित अनेक कर्मियों के साथ वहां गए थे। लोगों ने विरोध शुरू कर दिया तथा नगर परिषद की ट्रॉली में रखा सामान उतारने का प्रयास करने लगे। जिस बारे में थाना शहर पुलिस को सूचना दे दी है। ढाब बस्ती में लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण किया जा रहा है, जिसको लेकर लोगों को नोटिस भी जारी किए गए थे। लेकिन लोगों ने जब उनकी नहीं मानी तो शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 पुलिस को दी गई शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed