फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पीएनडीटी एडवाईजरी कमेटी की बैठक सम्पन्न, लिंगानुपात में सुधार के लिए हुआ विचार विमर्श

पीएनडीटी एडवाईजरी कमेटी की बैठक सम्पन्न, लिंगानुपात में सुधार के लिए हुआ विचार विमर्श

Wed, 14 Jun 2017 06:43 PM IST
Updated Wed, 14 Jun 2017 06:43 PM IST
विज्ञापन
पीएनडीटी एडवाईजरी कमेटी की बैठक सम्पन्न, लिंगानुपात में सुधार के लिए हुआ विचार विमर्श

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । नागरिक अस्पताल में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत सिविल सर्जन डॉ. मुनीष बंसल की अध्यक्षता में एडवाईजरी कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. मुनीष बंसल ने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए उचित कदम उठाए और गैर कानूनी गर्भपात करने वाले अस्पतालों व डाक्टरों की सूचना जिला मुख्यालय को दे। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की पूर्णतया रोकथाम के लिए सरकार ने ठोस कदम उठाए है और मुख्यालय पंचकूला ने पीसी एंड एनडीटीडी एक्ट के तहत नया शिकायत हैल्पलाइन नंबर 82880-14141 जारी किया है। इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति लिंग जांच करने वालों की शिकायत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि शिकायत हैल्पलाइन नंबर के अलावा जिला उपायुक्त, सीएमओ व नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सिविल सर्जन को भी कन्या भ्रूण हत्या करने व करवाने वालों की सूचना दे सकते हैं।
सीएमओ ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या करना व कराना सामाजिक बुराई तथा जघन्य अपराध भी है। इस बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए सबको आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा अथक प्रयास किए गए, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है। जिला फतेहाबाद में पीएनडीटी एक्ट के तहत समय-समय पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों सहित सूचना मिलने पर अन्य जगहों का औचक निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के हर माह आए फार्म-एफ आदि दो साल के पुराने रिकॉर्ड पर आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आरंभ किए गए बेस्ट बेटी विलेज अवार्ड के तहत गांव का ज्यादा लिंगानुपात होने पर उस गांव की दसवीं कक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली तीन बेटियों को डेढ़ लाख रुपये की ईनामी राशि उपलब्ध करवाई जाती है। जिला के जिन गांवों में लिंगानुपात कम था, वहां पर भी काफी सुधार हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एडवाईजरी कमेटी के सभी सदस्य कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए उचित कदम उठाए और इस बारे जनता को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि लिंगानुपात में बेहतर सुधार के लिए कार्य करना होगा, जिसमें अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन का सहयोग भी जरूरी है। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. विजय जैन, एडीए मीरा ग्रेवाल, विजय वर्मा, एडवोकेट सुमनलता सिवाच, मेडिकल ऑफिसर डॉ. मानव, विपिन सरदाना, सीडीपीओ उषा मुआल सहित सभी कमेटी सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लिंग जांच की 8288014141 इन पर करें शिकायत
पीएनडीटी एडवाईजरी कमेटी की बैठक में लिंगानुपात में सुधार के लिए हुआ विचार विमर्श
14एफटीबीपी06 : पीएनडीटी एडवाईजरी कमेटी बैठक की अध्यक्षता करते सिविल सर्जन डॉ. मुनीष बसंल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed