फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1305 farmers who adopted crop rotation are waiting for subsidy

Fatehabad News: फसल चक्र अपनाने वाले 1305 किसानों को अनुदान का इंतजार

Sat, 06 Dec 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 06 Dec 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
1305 farmers who adopted crop rotation are waiting for subsidy
गांव मेहूवाला लहलाहाती गेहूं की फसल। संवाद
फतेहाबाद। पानी बचाओ अभियान, मेरा पानी मेरी विरासत के अंतर्गत फसल चक्र अपनाने वाले किसानों को प्रति एकड़ 8,000 रुपये का अनुदान अभी तक नहीं मिला है। योजना का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और भूजल स्तर में सुधार करना है।
विज्ञापन


इसके तहत किसानों को धान के बजाय कम पानी वाली फसलें उगाने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। जिले में इस योजना के तहत 1,305 किसानों ने 6,464 एकड़ भूमि के लिए आवेदन किया था, जिसमें से 504 किसानों की सत्यापन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। किसानों ने अपनी भूमि पर धान की फसल छोड़कर नरमा, बाजरा और मूंग की फसल उगाई थी।
विज्ञापन


पिछले साल 225 किसानों ने 294 एकड़ में फसल परिवर्तन किया था। अनुदान राशि में हो रही देरी से किसानों को रबी की फसलों पर खर्च का प्रबंध करने में कठिनाई हो रही है। किसान चांदी राम, ओमप्रकाश, विजय सिंह और मेहरचंद ने बताया कि उन्होंने सरकार की अपील पर भरोसा करके अपनी फसलें बदल दीं, लेकिन समय पर राशि न मिलने से निराशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान संगठन पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति और भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि फसल विविधीकरण के अभियान को सफल बनाने के लिए सरकार को वादे के अनुसार राशि तुरंत जारी करनी चाहिए। इस विलंब से न केवल किसानों की मेहनत पर असर पड़ रहा है, बल्कि जल संरक्षण अभियान की गति भी धीमी हो सकती है।


:: फसल चक्र की अनुदान की राशि जल्द ही किसानों के खातों में हस्तांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि प्रदेश सरकार की ओर से यह राशि जल्द जारी हो। कृषि विभाग की ओर से वेरिफिकेशन का काम जारी है।

-डॉ. राजपाल, तकनीकी सहायक कृषि एवं कल्याण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed