फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   13 candidates in the fray for the post of Director of Dharsul Khurd PACS

Fatehabad News: धारसूल खुर्द पैक्स के निदेशक पद के लिए 13 प्रत्याशी मैदान में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
13 candidates in the fray for the post of Director of Dharsul Khurd PACS
कुलां। दी धारसूल खुर्द प्राथमिक कृषि सहकारी (पैक्स) समिति के निदेशक मंडल का चुनाव 31 जनवरी को करवाया जाएगा। चुनाव सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक का रखा गया है। चुनाव सम्पन्न होने के बाद उसी दिन ही मतों की गिनती कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

बैंक प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां कर गई है। चुनावी रण में कूदे सभी प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने को लेकर खूब ताकत झोंक रहे हैं। प्रत्याशी मतदाताओं तक पहुंच कर डमी के रूप में अपने चुनाव चिन्ह के बारे में समझा रहे हैं।
विज्ञापन


13 प्रत्याशी चुनावी रण में आजमा रहे किस्मत
जानकारी मुताबिक इस चुनाव में अलग-अलग निदेशकों के यहां पर करीब 13 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इसमें सामान्य वर्ग से अमनदीप सिंह धारसूल कलां, अमरप्रीत सिंह कुलां, कुलवंत सिंह करंडी, गमदूर सिंह ढेर, जगराज सिंह मूसाखेड़ा, मगर सिंह रत्ताथेह, राममेहर सिंह धारसूल खुर्द, सुरेश कुमार धारसूल कलां व सतीश कुमार के अलावा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए पद से जगदीश चंद गूलरवाला, जन्टा सिंह करंडी व पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पद से कृष्ण लाल मूसाखेड़ा, जसवीर सिंह गूलरवाला चुनावी रण में किस्मत आजमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान के लिए यहां बनाएं मतदान केंद्र
मतदाताओं की सुविधानुसार मतदान के लिए मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें पंचायत घर करंडी, सेल केंद्र ढेर, पैक्स कार्यालय धारसूल, सेल केंद्र कुलां व सेल केंद्र रत्ताथेह में मतदान केंद्र बनाया गया है। धारसूल पैक्स प्रबंधक हरकीरत सिंह ने बताया कि इस चुनाव में कुल मतदाता 3315 है। प्रबंधक द्वारा सभी योग्य मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे इस चुनाव में अपने मत का इस्तेमाल अवश्य करें ताकि निदेशक मंडल का चुनाव पूरी लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed