{"_id":"686ea77d52c129f3840f6093","slug":"13-accused-caught-gambling-90-thousand-rupees-recovered-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-136662-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जुआ खेलते 13 आरोपी पकड़े, 90 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जुआ खेलते 13 आरोपी पकड़े, 90 हजार रुपये बरामद
Wed, 09 Jul 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 09 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में जुआ खेलते पकड़े गए आरोपी पुलिस गिरफ्त में। स्रोत : पुलिस विभाग
फतेहाबाद। सीआईए टीम ने गांव सोत्र भट्टू में एक निजी फार्म हाउस में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा डालकर 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 90 हजार 500 रुपये की जुआ राशि, ताश के पत्ते और अन्य सामग्री बरामद की गई है। आरोपियों के विरुद्ध थाना सदर फतेहाबाद में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जमानत पर रिहा कर दिया है।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र ने उपनिरीक्षक संजय कुमार के नेतृत्व में सीआईए टीम बुधवार को सोत्र भट्टू क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि सोत्र भट्टू के नजदीक स्थित एक फार्म हाउस में जुए का अड्डा संचालित किया जा रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा डाला। मौके से अहरवां निवासी नरेंद्र, बीघड़ निवासी विनोद कुमार, नरेल खेड़ा निवासी रवि कुमार और राखा राम, डिंग निवासी श्रवण, बहबलपुर बिट्टू, मानसा निवासी हेमराज, फतेहाबाद निवासी कुलदीप सिंह, राकेश कुमार, सतीश कुमार, देशराज, हिजरावां निवासी जज सिंह और राज कुमार को जुआ खेलते पकड़ा। इनसे 90 हजार 500 रुपये की जुआ राशि बरामद की गई। फार्म हाउस मालिक भारत सिंह के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।