फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12th pass students can take admission in four year BA-B.Ed course

Fatehabad News: बारहवीं पास छात्र ले सकते हैं चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स में दाखिला

Mon, 22 May 2023 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 22 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
12th pass students can take admission in four year BA-B.Ed course
फतेहाबाद में एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ।
फतेहाबाद। मनोहर मेमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में प्री एडमिशन काउंसिलिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। महाविद्यालय की प्रिंसिपल डॉ. जनक रानी ने बताया कि अब तक बारहवीं की सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड का परीक्षा परिणाम आ चुका है। ऐसे में बारहवीं पास छात्र चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बारहवीं के बाद संस्थान, कोर्स व विषय के चयन को लेकर छात्रों में संशय बना रहता है कि उसे कौन-सा संस्थान, कोर्स या विषय में उच्च शिक्षा के लिए प्रवेश लेना है और उसका प्रवेश कहां हो सकता है, कौन-से संस्थान में कितनी मेरिट पर प्रवेश मिलेगा इत्यादि जैसे प्रश्न उसके दिमाग में चलते रहते हैं। अधिकतर छात्र जानकारी के अभाव में सही संस्थान व विषय का चयन नहीं कर पाते। ऐसे में कॉलेज में प्री एडमिशन काउंसलिंग प्रोग्राम आयोजित किया जा रहा है। जो कि छात्रों के लिए मार्गदर्शक का काम करेगा।
विज्ञापन

प्राचार्या डॉ. जनक रानी ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए संस्थान, कोर्स और विषय का चयन छात्र के भविष्य को निर्धारित करता है और छात्र के भविष्य को नई दिशा प्रदान करता है। बहुत से विद्यार्थी जो कि अध्यापक बनना चाहते हैं, उनके मन में यह संशय है कि पहले बीए करें, उसके बाद बीएड। इसके लिए छात्रों को उचित मार्गदर्शन की जरूरत है। उन्होंने बताया कि काउंसलिंग के इच्छुक छात्र किसी भी कार्यदिवस में महाविद्यालय में आकर उचित मार्गदर्शन ले सकते हैं। महाविद्यालय में काउंसिलिंग के लिए अनुभवी शिक्षकों की टीम उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए-बीएड 4 साल का है एकीकृत कार्यक्रम
गाइडेंस एवं काउंसलिंग सेल इंचार्ज डॉ. गुंजन बजाज ने बताया कि चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स में दाखिला लेकर विद्यार्थी 4 वर्ष में 2 डिग्रियां यानि बीए और बीएड प्राप्त कर अपना कीमती वर्ष बचा सकते हैं। बीए-बीएड 4 साल का एकीकृत कार्यक्रम है जिसका उद्देश्य कला में सामान्य अध्ययन और शिक्षा में व्यवसायिक अध्ययन को एकीकृत करना है। यह प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय शिक्षक बनने के लिए व्यापक ज्ञान आधार प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में इस समय तीन कोर्स चल रहे हैं। बीएड, डीईआईएड तथा बीए-बीएड जो विद्यार्थी ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट है, वे बीएड कर सकते हैं। जो विद्यार्थी बारहवीं पास हुए हैं वे 4 वर्षीय बीए-बीएड कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed