फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1276 people aged 18 to 44 get vaccinated

18 से 44 आयु वर्ग के 1276 लोगों को लगी वैक्सीन

Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
1276 people aged 18 to 44 get vaccinated
कोरोना से बचाव के लिए 18 से 44 आयु वर्ग के लिए टीकाकरण रविवार को शुरू हुआ था। बीते दो दिन में कुल 1276 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है, जो उपरोक्त आयु वर्ग में आते हैं। सोमवार को 995 युवाओं ने वैक्सीन लगवाई। शनिवार देर रात को कोविशिल्ड वैक्सीन की 10 हजार डोज आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

अब इस अभियान के अंतर्गत जिले के 29 कोल्ड चेन प्वाइंट यानी स्वास्थ्य केंद्रों पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोग टीका लगवा सकते हैं। नागरिक अस्पताल में इन पात्रों को टीका नहीं लगेगा। अब तक जिले में एक लाख से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। सोमवार को सभी आयु वर्ग के कुल 1789 लोगों ने टीका लगाया, जिनमें 1336 ने प्रथम डोज लगवाई है और 453 ने दूसरी डोज लगवाई है। चूंकि कोरोना के केस काफी बढ़ रहे हैं और 18 से 44 आयु वर्ग के काफी पात्र हैं, जो जल्द टीका लगवाना चाहते हैं। इस कारण कई स्वास्थ्य केंद्रों पर भीड़ भी बढ़ रही है। पात्र वैक्सीन के लिए उतावले हो जाते हैं। इसी वजह से पहले दिन काफी अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा था। हालांकि विभाग ने इसके लिए पहले पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। पंजीकरण के बाद ही टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में अब तक टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी : 8256
फ्रंटलाइन वर्कर्स : 3240
18 से 44 वर्ष : 1276
45 से 59 वर्ष : 36238
60 वर्ष से ज्यादा : 55379
कोट
18 से 44 आयु वर्ग का कोरोना टीकाकरण जिले में शुरू हो चुका है। अब तक 1276 पात्रों ने टीका लगवाया है। टीका लगवाने के लिए पहले पंजीकरण करवा लें। जिले के सभी 29 स्वास्थ्य केंद्र जहां पर कोल्ड चेन प्वाइंट हैं। वहीं पर कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
रतिया में पचास को लगाई वैक्सीन
रतिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड के तहत 18 से 44 वर्ष की उम्र वालों के लिए चलाए गए वैक्सीनेशन अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्य केंद्रों में काफी भीड़ देखने को मिली। इस वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर रतिया क्षेत्र के युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम में पहले दिन पंजीकरण किए गए 50 युवाओं को पहली वैक्सीन की डोज दी गई। दूसरे दिन करीब 100 युवाओं को वैक्सीन दी गई। नागरिक अस्पताल के हेल्थ इंस्पेक्टर राजेश श्योकंद ने उपरोक्त वैक्सीनेशन कार्यक्रम की विशेष जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं को वैक्सीन देने से पहले उनका ऑनलाइन पंजीकरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed