फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   126 villagers availed the benefits of government schemes

Fatehabad News: 126 ग्रामीणों ने उठाया सरकारी योजनाओं का लाभ

Mon, 05 Oct 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 05 Oct 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
126 villagers availed the benefits of government schemes
रतिया। सेवा सेतु विशेष सहायता कैंपों में सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीकरण करवाते हुए
भूना/रतिया। सेवा संकल्प अभियान के तहत खंड रतिया के गांव रताखेड़ा और खंड भूना के गांव नाढोड़ी में सेवा सेतु विशेष सहायता कैंपों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में दोनों गांवों के 126 नागरिकों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और मौके पर ही लाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन

गांव रताखेड़ा में आयोजित कैंप में हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के चेयरमैन बलदेव ग्रोहा तथा पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन कर नागरिकों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

रताखेड़ा कैंप में 63 लोगों ने पंजीकरण कराकर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की और लाभ उठाया। खंड भूना के गांव नाढोड़ी में आयोजित सेवा सेतु कैंप में भाजपा मंडल अध्यक्ष विनोद खिचड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ सरपंच व मंडल उपाध्यक्ष गुलाब शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की। कैंप के दौरान प्रशासनिक टीमों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। यहां 63 ग्रामीणों ने मौके पर ही सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed