फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1250 1250 lights of 18 watts will be installed in 27 wards of municipal council

नगर परिषद के 27 वार्डों में लगेंगी 18 वाट की 1250 लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
1250 1250 lights of 18 watts will be installed in 27 wards of municipal council
फतेहाबाद का नगर परिषद कार्यालय। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद के 27 वार्डों को जगमग करने के लिए एक बार फिर से प्रस्ताव तैयार किया गया है। हरेडा के तहत नगर परिषद 1250 लाइटें खरीदेगा और वार्डों में लगाएगा। नए प्रस्ताव को मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त के पास भेजा गया है। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव को जल्द मंजूरी मिल सकती है। इसके पीछे कारण ये है कि हरेडा के तहत जिस कंपनी की लाइटें खरीदी जाएंगी, उसे सरकार ने मंजूरी दे रखी है।
विज्ञापन

ऐसे में दीवाली से पहले वार्डों स्ट्रीट लाइट न होने की समस्या खत्म हो सकती है। नगर परिषद अधिकारियों की माने तो एक वार्ड में करीब 40-40 लाइटें लगाई जाएंगी। ये लाइटें 18 वाट की होंगी। एक प्वाइंट पर दो लाइटें लगेंगी। यानि की एक प्वाइंट पर 36 वाट की लाइट लग जाएगी। एक वार्ड में 20 प्वाइंट पर लाइटें लगाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

हाउस बैठक में पास प्रस्ताव को नहीं मिली थी मंजूरी
नगर परिषद की हाउस बैठक में एक वार्ड में 25-25 लाइटें लगाने का प्रस्ताव पास किया गया था। इस प्रस्ताव को नगर परिषद कार्यालय से जिला नगर आयुक्त के पास भेजा गया। डीएमसी ने नियमों को हवाला देकर मंजूरी नहीं दी। इस प्रस्ताव को नगर निकाय निदेशक के पास भेजा जाएगा। वजह ये है कि करीब दो साल पहले नगर निकाय ने नप स्तर पर लाइटें लगाने पर पाबंदी लगा दी थी। मुख्यालय अपने स्तर पर टेंडर लगाकर एजेंसी को काम देगा। मुख्यालय स्तर पर टेंडर भी लगा लेकिन एजेंसी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 वार्डों में गलियों की मरम्मत और पांच शौचालयों के टेंडर फिर लगाए
शहर के 27 वार्डों में गलियों की मरम्मत को लेकर नगर परिषद ने टेंडर लगाया था। करीब 55 लाख से गलियों की मरम्मत होनी है। एक वार्ड में दो-दो लाख से मरम्मत का अस्टीमेट है। इसके अलावा पांच शौचालयों के निर्माण को लेकर भी टेंडर लगाया गया था। लेकिन नियम मुताबिक फर्म न आने पर टेंडर रद्द कर दिया गया था। अब नगर परिषद ने दोबारा से टेंडर लगाए है। टेंडर 27 सितंबर को खोला जाएगा।
पपीहा पार्क में लगेगा तिरंगा झंडा
नगर परिषद पपीहा पार्क में तिरंगा झंडा लगाने की योजना बना रहा है। हिसार की तर्ज पर पपीहा पार्क में तिरंगा झंडा लगाने की योजना तैयार की जा रही है। अधिकारियों की माने तो प्रस्ताव हाउस बैठक में रखा जाएगा। अगर मंजूरी मिली तो यहां पर लगाया जाएगा।

कोट
शहर के सभी वार्डों को दीवाली से पहले जगमग करने की योजना तैयार की जा रही है। वार्डों में 18-18 वाट की लाइट लगाई जाएगी। प्रस्ताव तैयार किया गया है और जिला नगर आयुक्त के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed