फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   1216 LED lights received for the city, Nagar Parishad will illuminate the Model Road

Fatehabad News: शहर के लिए मिली 1216 एलईडी लाइट, नगर परिषद मॉडल रोड को करेगा जगमग

Thu, 19 Dec 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Dec 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
1216 LED lights received for the city, Nagar Parishad will illuminate the Model Road
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर खराब हुई तिरंगा लाइट। संवाद
फतेहाबाद। शहर को जगमग करने के लिए नगर निकाय की तरफ से नगर परिषद को दूसरे चरण में 1216 एलईडी और मिल गई हैं। इसमें 45 वाट की एक हजार और 150 वाट की 216 लाइट शामिल हैं।
विज्ञापन

इन लाइट से हाल ही में नगर परिषद द्वारा बनवाए गए मॉडल रोड को जगमग किया जाएगा। मॉडल रोड पर सड़क के दोनों तरफ लाइट लगाई जाएंगी। इसके अलावा भूना रोड पर भी खंभे लगने के बाद नगर परिषद लाइट लगाएगा। हालांकि लाइट लगाने से पहले नगर परिषद सामान के लिए टेंडर लगाएगा। सामान खरीद के बाद ही इनके लगाने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी।
विज्ञापन

करीब एक साल पहले नगर परिषद को करीब 2100 एलईडी लाइट मिली थी। इसमें 1600 लाइट 45 वाट, 400 लाइट 150 वाट और 50 लाइट 90 वाट की अलॉट हुई थीं। इसके बाद शहर में लगी सोडियम लाइटों को उतारकर एलईडी लगाई जा चुकी है। इन लाइट्स से शहर के आउटर एरिया को फायदा मिल चुका है। हालांकि अभी भी पार्षद स्ट्रीट लाइट की डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


--शहर में लगाई तिरंगा लाइट कहीं खराब तो कहीं टूटी
नगर परिषद द्वारा एक साल पहले ही शहर में हिसार-सिरसा रोड, भट्टू रोड पर तिरंगा लाइट लगाई गई थीं। एक साल में ही कई जगहों पर इन तिरंगा लाइट में कईं खराब हो चुकी हैं। इसके अलावा ये कई जगह पर टूट भी चुकी हैं। उस समय इनके लगाने में करीब 20 लाख रुपये की लागत आई थी। एजेंसी द्वारा संभाल न करने के कारण भट्टू रोड पर तिरंगा लाइट टूट कर नीचे गिर चुकी है, तो हिसार-सिरसा रोड पर कहीं बंद है और कई जगह पर आधी चल रही हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि गलत तरीके से बैनर लगाने के कारण इन लाइट को नुकसान पहुंचा है। इन लाइट्स को भी जल्द ठीक करवाया जा रहा है।
- नगर परिषद नहीं बदलवा पाया हाइड्रोलिक सीढ़ी
नगर परिषद द्वारा स्ट्रीट लाइट्स की मरम्मत के लिए खरीदी गई हाइड्रोलिक सीढ़ी 6 माह बाद भी नहीं बदली गई है। यह 6 माह से परिसर में ही खड़ी है। नगर परिषद द्वारा एजेंसी से सीढ़ी लेने के बाद सात दिन भी नहीं चल पाई थी क्योंकि इसके टायर टूट गए थे। टायर बदले गए तो सीढ़ी खड़ी नहीं हो पाई थी। इसके चलते नगर परिषद प्रशासन ने एजेंसी को सीढ़ी वापस लेने के लिए पत्र भी लिखा हुआ है।
- भूना रोड से बीएंडआर ने उतारे खंभे नहीं लगाए
शहर फतेहाबाद से भूना तक रोड को चौड़ा करने का काम किया गया है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग ने खंभे उतार दिए थे, लेकिन मार्ग को बने 6 माह से ज्यादा का समय होने के बाद भी खंभे दोबारा से नहीं लगाए गए हैं। नगर परिषद प्रशासन लोक निर्माण विभाग को खंभे लगाने के लिए शुक्रवार को पत्र लिखेगा।

-एलईडी लाइट का स्टॉक आ गया है। जहां जरूरत होगी वहां पर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तिरंगा लाइट्स पर बैनर आदि लगा दिए गए थे, इस कारण इन्हें नुकसान पहुंचा है। जिन लोगों ने बैनर लगाए थे, उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को लिखा जा चुका है। तिरंगा लाइट्स को जल्द ठीक करवा दिया जाएगा।
- अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed